एमआईसी सदस्य के पहल से सेक्टर सात के बैक लाईन के सफाई कार्य शुरू

Updated on 10-08-2024 02:13 PM

भिलाई । सेक्टर-7 के पार्षद व एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू की पहल पर अब यहां बैक लाइन की सफाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को लक्ष्मीपति राजू ने सड़क 1 से 43 तक सभी सड़कों के बैक लाइन की सफाई कार्य का शुभारंभ किया। स्वयं उपस्थित रहकर उन्होंने भिलाई निगम की स्वच्छता टीम से बैक लाइन में उग चुकी झाडिय़ों की कटाई से लेकर यहां-वहां जाम पानी व गंदगी की सफाई कराई। कुछ दिनों में पूरे सेक्टर-7 की सड़कों की बैक लाइन को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।

बता दें बारिश के कारण टाउनशिप के सेक्टरों में बैक लाइन गंदगी से पट गया है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा बैक लाइन की सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सभी सेक्टरों की भांति सेक्टर-7 में भी बैक लाइन में लंबी-लंबी झाडिय़ां उग आई हैं। साथ ही बारिश के कारण गंदगी का भी आलम है। इन दिनों मौसमी बीमारी जैसे मलेरिया, डायरिया और डेंगू का खतरा भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में टाउनशिप के क्वाटरों की बैक लाइन की सफाई बेहद जरूरी हो गई है। इसे देखते हुए भिलाई निगम के खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष व सेक्टर-7 के पार्षद ने अपने क्षेत्र की बैक लाइन की सफाई का शुभारंभ किया है।

सड़क 1 से 43 तक सभी सड़कों की बैक लाइन होगी साफ लक्ष्मीपति राजू ने कहा है कि मौसमी बीमारियों का बड़ा कारण गंदगी है। सेक्टर -7 के सभी सड़कों की बैक लाइन में गंदगी का आलम है। इसे देखते हुए अब सभी सड़कों की बैक लाइन को साफ किया जाएगा। सेक्टर-7 के सड़क 1 से लेकर सड़क 43 तक सभी सड़कों की बैक लाइन की सफाई का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। लाइन से सभी सड़कों की बैक लाइन साफ कर यहां ब्लीचिंग पाऊडर व दवा का छिड़काव किया जाएगा जिससे कि मच्छर यहां पनप न पाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.