कागजों में ‘क्लीन’, सांसों में जहर, भोपाल में डेटा मेकओवर:AQI मॉनीटरिंग सिस्टम के सामने लगातार पानी का छिड़काव

Updated on 01-12-2025 01:14 PM

राजधानी भोपाल की हवा लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण विभाग आंकड़ों को सुधरता दिखाने के लिए ऐसा जुगाड़ कर रहा है, जिससे हवा तो नहीं सुधरती, लेकिन स्क्रीन पर एअर क्वालिटी जरूर ठीक दिखने लगती है।

ऐसा करने से इन लोकेशन की स्थित बेहतर दिखती है

कलेक्ट्रेट के सामने लगे मॉनिटरिंग सिस्टम के आसपास रोजाना करीब 15 से अधिक बार सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाता है। बता दें कि इस लोकेशन से लालघाटी, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, ईदगाह हिल्स आदि इलाकों की स्थिति दिखाई देती है।

 पड़ताल में सामने आया कि कलेक्ट्रेट ऑफिस, टीटी नगर और पर्यावरण परिसर शाहपुरा सहित तीन लोकेशन्स पर दिन में 10 से 15 बार तक पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। यहां शहर के लाइव एअर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगे हैं। इन जगहों पर लगातार दमन (वाटर स्प्रिंकलिंग) से धूल कुछ देर के लिए बैठ जाती है, और मशीन कम AQI दिखाती है, जबकि हवा में जहरीले कण बने रहते हैं।

पर्यावरण परिसर के आसपास भी लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इस सड़क पर रोजाना 15 से अधिक बार छिड़काव किया जाता है।

इन इलाकों पर दिखता है आसर

इससे अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, बिट्‌टन मार्केट और वंदे भारत चौराहे आदि के इलाकों का दर्शाता है। यहां का मॉनिटरिंग स्टेशन पर्यावरण परिसर में बना है

इन इलाकों में असर

टीटी नगर में भी रोजाना करीब 15 से अधिक बार छिड़काव किया जाता है। इससे लिंक रोड, न्यू मार्केट, रोशनपुर मालवीय नगर आदि शामिल है। यहां मॉनिटरिंग सिस्टम थाने से ऑपरेट किया जाता है।

यह लोगों के जान से खिलवाड़

पर्यावरण के जानकार सुभाष सी पांडे ने बता कि यह तरीका सिर्फ रिपोर्ट पर हवा को साफ दिखाता है, लेकिन लोगों की फेफड़ों तक पहुंच रहे जहर को नहीं रोकता। दिल्ली में जैसे ही हवा खराब होती है, तुरंत एडवाइजरी और एक्शन होता है। भोपाल में बस ग्राफ गिरा दो और कह दो हवा क्लीन है, यह खतरनाक खेल है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक्यूआई 300 के पार (वेरी पुअर) पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को मॉर्निंग वॉक बंद कर देनी चाहिए और बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा मरीजों को बाहर निकलने से बचाना चाहिए।

25 से अधिक स्टेशंस की जरूरत

शहर में अभी कुछ चुनी हुई लोकेशंस पर ही मॉनिटरिंग सिस्टम लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भोपाल की आबादी और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए कम से कम 25 लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम की जरूरत है। एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, कोलार रोड, हमीदिया रोड, करोंद, भानपुर और नादरा बस स्टैंड जैसे क्षेत्रों में हवा की वास्तविक स्थिति का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह इलाकों में प्रदूषण और भी ज्यादा होने की आशंका है, लेकिन आंकड़ों में यह दिखाई ही नहीं देता।

विशेषज्ञों ने तत्काल दो जरूरी कदम सुझाए

  • पहला- टूटी सड़कों की मरम्मत और डस्ट कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाए।
  • दूसरा- खुले में कचरा जलाने वालों पर सख्त और नियमित कार्रवाई हो।

दिल्ली मॉडल की कॉपी: आंकड़ों को सुधारो, हवा को नहीं

पर्यावरण विशेषज्ञ सुभाष सी. पांडे कहते हैं कि भोपाल में वही गलती दोहराई जा रही है, जो दिल्ली में लंबे समय तक होती रही “जब हवा खराब हो तो स्क्रीन पर नंबर अच्छा दिखाओ, मैदान में असली सुधार मत करो। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह यहां भी डेटा मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस है और पब्लिक हेल्थ पर कम।

दिल्ली में एक्यूआई 350 के पार होते ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू हो जाता है, कंस्ट्रक्शन रोकना, ट्रैफिक रेशनिंग और बायोमास बर्निंग पर कड़ी रोक। लेकिन भोपाल की स्थिति बेहद खराब क्वालिटी तक पहुंच गई, फिर भी कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। यह नीति जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है क्योंकि यहां समस्या का इलाज नहीं, सिर्फ रिपोर्ट मेकअप हो रहा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.