दावा- यूक्रेन के जर्जिस्क शहर पर रूस का कब्जा:यहां 5 महीने में 26 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए, 2 गांव भी रूसी कंट्रोल में

Updated on 08-02-2025 02:38 PM

रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर यूक्रेन के जर्जिस्क शहर पर कब्जे का दावा किया। रूसी न्यूज आउटलेट RT के मुताबिक यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित इस शहर पर रूस ने कब्जा कर लिया है। जर्जिस्क के अलावा रूस ने यहां मौजूद दो गांव द्रुज्बा और क्रिम्सकोये पर भी कंट्रोल की बात कही।

रूसी सेना ने कहा है कि यूक्रेन ने शहर की रक्षा के लिए लगभग 40,000 सैनिकों को तैनात किया था। 5 महीने की लड़ाई में इसमें से 26,000 सैनिक की मौत हो गई। वीडियो फुटेज में रूसी ड्रोन्स को यूक्रेनी रसद और सैनिकों को निशाना बनाते देखा गया।

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा- यूक्रेनी सेना ने शहर की लगभग हर इमारत को किले में तब्दील कर दिया था। शहर के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक अपनाई गई थी।

पुतिन से बात करने के लिए तैयार जेलेंस्की

24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही तीन साल पूरे होने वाले हैं। यूक्रेन का दावा है कि अभी युद्ध के मोर्चे पर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हो गए हैं।

जेलेंस्की का कहना है कि अगर पुतिन से बातचीत एकमात्र तरीका है जिससे यूक्रेन में शांति आ सकती हैं तो हमारा देश इसे जरूर अपनाएगा। हालांकि डायलॉग टेबल मैं पुतिन के प्रति बहुत निर्दयी रहूंगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें दुश्मन मानता हूं और वो भी मुझे दुश्मन मानते हैं।

जेलेंस्की बोले- अब तक 45,100 यूक्रेनी सैनिक की मौत

जेलेंस्की ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि रूस से युद्ध में अब तक 45,100 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जबकि 3.90 लाख सैनिक घायल हुए हैं। उनका दावा है कि 2022 से अब तक रूस के 3.50 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 7 लाख लोग घायल या लापता हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर हम डायलॉग की तरफ बढ़ते हैं तो इसमें अमेरिका, यूरोप, यूक्रेन और रूस का शामिल होना जरूरी है। हम यूक्रेन की जमीन पर रूस के किसी भी कब्जे को मान्यता नहीं देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस को हमारी जमीन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी देशों की तरफ से मिला समर्थन पर्याप्त नहीं है।

अमेरिका यूक्रेन को 2022 से दी 63 अरब डॉलर की मदद

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध में मदद के बदले यूक्रेन से रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ मृदा संसाधन) को लेकर समझौता करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को अपने यूरोपीय सहयोगियों के मुकाबले ज्यादा सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है।

जंग शुरू होने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को करीब 63 अरब डॉलर (5.45 लाख करोड़ रुपए) की मदद दे चुका है। ट्रम्प अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान भी एक दिन में यूक्रेन वॉर खत्म कराने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.