दावा- 51 साल के शूटर ने बिना किट जीता सिल्वर:सिर्फ पिस्टल लेकर पहुंचा

Updated on 02-08-2024 05:20 PM

तुर्किये के 51 साल के शूटर यूसुफ डिकेक इन दिनों सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 31 जुलाई को सिल्वर मेडल जीता था। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि यूसुफ ने बिना शूटिंग किट का इस्तेमाल किए यह सफलता हासिल की।

कहा जा रहा है कि यूसुफ ने शूटिंग इवेंट के फाइनल में अपनी पिस्टल थामी, जेब में एक हाथ रखा और साथी प्लेयर सेवाल इलायदा तरहान के साथ देश को ओलिंपिक सिल्वर दिला दिया। यहां तक कहा जा रहा है कि वह अनुभवहीन हैं और पहली बार ही ओलिंपिक खेलने उतरे थे।

जबकि हकीकत यह है कि यूसुफ 2008 से ओलिंपिक खेल रहे हैं। यह उनका 5वां ओलिंपिक है और उन्होंने शूटिंग के एक इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बाहरी आवाज को कैंसिल करने के लिए पीले रंग का छोटा इयरप्लग पहना था।

दावा- बिना प्रोटेक्टिव गियर पहने ही उतरे यूसुफ
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यूसुफ आंख और कान के प्रोटेक्टिव गियर यानी शूटिंग किट पहने बिना ही शूटिंग करने उतर गए।

हकीकत- इयरप्लग पहनकर उतरे थे यूसुफ
हालांकि सच यह है कि यूसुफ ने छोटे-छोटे इयरप्लग का इस्तेमाल जरूर किया था, जिससे वह बाहरी आवाज को अनसुना कर सके। फोटो और वीडियो में इयरप्लग दिख नहीं रहे थे, इसीलिए यूजर्स ने मान लिया कि यूसुफ बिना शूटिंग किट के उतरे थे। नीचे दिए फोटो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि यूसुफ ने इयरप्लग का इस्तेमाल किया था। उनकी पार्टनर ने तो पूरी शुटिंग किट यूज की थी।

2 पॉइंट से चूके गोल्ड
तुर्किये के यूसुफ पहली बार ओलिंपिक नहीं खेल रहे। उन्होंने 2008 में पहली बार बीजिंग ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। हालांकि उन्हें 16 साल में अब जाकर कामयाबी मिली। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल, उनके करियर का पहला ही ओलिंपिक मेडल है। इतना ही नहीं, यह तुर्किये का भी शूटिंग इतिहास में पहला ही ओलिंपिक मेडल रहा।

यूसुफ अपनी साथी तरहान के साथ सर्बिया की जोड़ी से महज 2 पॉइंट के अंतर से गोल्ड हार गए। सर्बिया के डामिर मिकेक और जोराना अरुणोविक की जोड़ी ने 16-14 के अंतर से गोल्ड मेडल जीता। इसी इवेंट में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

क्या होता है शूटिंग किट में?
शूटिंग किट में 2 इक्विपमेंट का इस्तेमाल होता है। एक चश्मा और दूसरा हेडफोन। चश्में में 2 लेंस होते हैं, पहला लेंस ब्लर विजन को दूर करता है और दूसरा लेंस टारगेट पर कॉन्सनट्रेशन देता है। वहीं हेडफोन से नॉइस कैंसिलेशन होता है, यानी शूटर को बाहरी आवाज नहीं आती।

यूजर्स बोले- क्या तुर्किये ने हिटमैन भेजा?
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यूसुफ ने एक भी शूटिंग किट का इस्तेमाल किए बिना सिल्वर मेडल जीत लिया। इसी कारण वह वायरल भी हो रहे हैं। उनका एक फोटो सामने आया, जिसमें यूसुफ एक सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए, उन्होंने एक हाथ अपनी जेब में रखा और निशाना साधते हुए मेडल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स अब मजाकिया कॉमेंट से उन्हें और फेमस बना रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या तुर्किये ने ओलिंपिक में हिटमैन भेजा है?' हिटमैन यानी प्रोफेशनल शूटर, जिसे किसी इंसान को मारने के लिए पैसे दिए जाते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुर्किये ने 51 साल का युवा भेजा, जिसने बगैर स्पेशल लेंस और इयर प्रोटेक्शन के सिल्वर जीत लिया। जिस पर 'एक्स' के मालिक इलॉन मस्क ने भी जवाब देते हुए 'नाइस' यानी शानदार कहा।

2028 ओलिंपिक भी खेलेंगे यूसुफ
यूसुफ ने शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। हालांकि मेंस इंडिविजुअल इवेंट में वह 13वें नंबर पर रहे। उन्होंने मेडल विनिंग परफॉर्मेंस के बाद कहा कि 2028 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना उनका अगला टारगेट है। शूटिंग गियर के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा, 'शूटिंग मेरा नेचुरल गेम है, इसके लिए मुझे ज्यादा इक्विपमेंट की जरूरत नहीं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.