चीनी राष्ट्रपति ने बांग्लादेश के अंतरिम PM से मुलाकात की

Updated on 29-03-2025 01:40 PM

बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री यूनुस खान ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मौके पर जिनपिंग ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

जिनपिंग ने कहा आपसी भरोसे के आधार पर चीन बांग्लादेश का अच्छा पड़ोसी, अच्छा दोस्त और अच्छा पार्टनर बना रहेगा। ये जानकारी चीनी स्टेट ब्रॉडकास्टर CCTV ने दी है।

वहीं, यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बताया कि दोनों ने मिलकर नौ समझौते पर साइन किए। इनमें आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर एक समझौता (एग्रीमेंट) और आठ समझौता ज्ञापन (MoUs) पर थे।

ये समझौते प्राचीन ग्रंथों के अनुवाद और प्रकाशन, सांस्कृतिक विरासत, समाचार आदान-प्रदान, मीडिया, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े हैं।

बिना टैक्स दिए चीनी मार्केट में सामान में बेच सकेगा बांग्लादेश

बैठक के बाद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि यह गर्मजोशी, आपसी समझ और सकारात्मकता से भरी रही। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिनपिंग ने बांग्लादेश के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने, वहां चीनी कंपनियों के कारखाने खोलने और बांग्लादेशी उत्पादों को बिना किसी टैक्स के अपने बाजार में जगह देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक में व्यापार, निवेश, कृषि, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और रोहिंग्या मुद्दे सहित कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चीन ने वादा किया कि 2028 तक बांग्लादेशी सामान बिना टैक्स और बिना कोटा के चीनी बाजार में बेचा जा सकेगा।

चार दिन की चीन यात्रा पर गए हैं यूनुस

युनूस बुधवार को चार दिन की चीन यात्रा पर गए हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने हैनान में एशिया एनुअल कॉन्फ्रेंस के तहत चीन के बोआओ फोरम में भाग लिया। इसके बाद वे गुरुवार को बीजिंग पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर चीन के उप विदेश मंत्री सन वीडॉन्ग ने उनका स्वागत किया।

यूनुस ने चीन से लोन पर इंटरेस्ट रेट कम करने की अपील की

जिनपिंग के साथ बैठक से पहले युनूस ने गुरुवार को चीन से अपील की कि वी चीनी लोन पर इंटरेस्ट रेट कम 3% से कम करके 1-2% करे और चीन की तरफ से फंड किए जा रहे प्रोजेक्ट्स से कमिटमेंट फीस को हटाए।

दरअसल, चीन बांग्लादेश को कर्ज देने में चौथे नंबर पर है। सबसे पहले जापान, दूसरे नंबर पर वर्ल्ड बैंक और तीसरे नंबर पर एशियन डेवलपमेंट बैंक है। बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक, 1975 से अब तक कुल मिलाकर 7.5 अरब डॉलर के लोन दिए गए हैं।

बांग्लादेश के आम और कटहल का खरीदार बन सकता है चीन

शी जिनपिंग ने कहा कि वह बांग्लादेश में दो बार आ चुके हैं और जब वह फुजियान प्रांत के गवर्नर थे, तब उन्होंने माइक्रो क्रेडिट (छोटे कर्ज की योजना) को समझा था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बांग्लादेश के आम और कटहल खाए हैं और वे बहुत स्वादिष्ट लगे। आने वाले महीनों में चीन में इन फलों का बड़ा निर्यात हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.