चीन ने दोस्‍त पाकिस्‍तान को दिया धोखा, फलस्‍तीन पर बैठक में बुलाया तक नहीं, बेइज्‍जती के बाद भी नहीं सुधरे शहबाज

Updated on 25-07-2024 03:06 PM
इस्‍लामाबाद: गाजा युद्ध को लेकर मु‍स्लिम देशों में नेता बनने की कोशिश कर रहे पाकिस्‍तान को बड़ा झटका लगा है। चीन ने पिछले फलस्‍तीन को लेकर एक अहम बैठक की और इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी के 10 सदस्‍य देशों तथा रूस को इसमें आमंत्रित किया। वहीं चीन की सरकार ने 'आयरन ब्रदर' पाकिस्‍तान को इसमें नहीं बुलाया। चीन ने यह कदम तब उठाया है जब पाकिस्‍तान में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और शहबाज सरकार ने नेतन्‍याहू को 'आतंकी' घोषित कर दिया है। यही नहीं पाकिस्‍तान की सरकार ने कंगाली के बाद भी बड़ी मात्रा में राहत सामग्री गाजा के लोगों को भेजी है और यह दिखाने की कोशिश की है कि वह मुस्लिम जनता के साथ खड़ा है। चीन की इस बेइज्‍जती के बाद भी शहबाज शरीफ नहीं सुधरे और उन्‍होंने जिनपिंग सरकार की तारीफ के पुल भी बांध डाले।पाकिस्‍तानी मीडिया में इसको लेकर चीन के प्रति गुस्‍सा भी है। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों का कहना है कि इस्‍लामाबाद ने फलस्‍तीन के सवाल पर हमेशा से स्‍पष्‍ट और सैद्धांतिक रुख अपनाया है। पाकिस्‍तान के चर्चित पत्रकार अनस मलिक का कहना है कि चीन की ओर से पाकिस्‍तान को अनदेखा करना वास्‍तविकता से परे है। वह भी तब जब पाकिस्‍तान ओआईसी का बहुत प्रभावशाली देश है। उन्‍होंने कहा कि संभवत: अब समय आ गया है कि पाकिस्‍तान ओआईसी के अंदर अपने प्रभाव की समीक्षा करे। पाकिस्‍तान की इस बेइज्‍जती के बाद भी शहबाज शरीफ नहीं सुधरे और उन्‍होंने फलस्‍तीनी गुटों के एक अंतरिम सरकार के गठन के बीजिंग घोषणापत्र की तारीफ कर डाली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.