तातापानी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Updated on 14-01-2026 01:03 PM

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होकर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री साय कलश यात्रा में शामिल होंगे और महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्सव का आनंद भी साझा करेंगे।मुख्यमंत्री साय इस दौरे में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 667 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात देंगे। वे कुल 211 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर 200 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और मंचीय कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.