मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खाते में साढ़े तीन हजार करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

Updated on 06-07-2024 11:54 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के छिपरी ग्राम की विशाल जनसभा में मध्यप्रदेश में चल रही चार बड़ी योजनाओं में 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में 3575 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के मध्यप्रदेश के 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 3575 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना में 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1574 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से किया। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त और योजना की 9वीं किश्त की राशि 1630 करोड़ रुपए का भुगतान हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 24 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 41 करोड़ से अधिक राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले 55 लाख हितग्राहियों के बैंक खाते में 330 करोड़ से अधिक राशि भी अंतरित की। गैस सिलेंडर रिफिल योजना में 450 रूपये प्रति हितग्राही का भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री ने जतारा के विधायक श्री हरिशंकर खटीक की मांग पर छिपरी ग्राम का नाम बदलकर मातृ धाम करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मातृ धाम में पर्यटन सहित उद्योग धंधे स्थापित करने के भी प्रयास किये जाएंगे। जो लोग उद्योग स्थापित करेंगे उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के घर में भी गैस चूल्हा होने के सपने को साकार किया है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि पंडित रवि शंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार सामाजिक समरसता की मिसाल है। उनके द्वारा समाज सेवा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से की जाने वाली राष्ट्र की सेवा अनुकरणीय है। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए छिपरी धाम बनाया है, छिपरी को मातृ धाम का नाम देने के पीछे जो उद्देश्य है, वह मां की महिमा पर आधारित है। भारत देश में जो संस्कार हमें मिले हैं, उसमें मां को सर्वोपरि माना गया है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि पंडित रवि शंकर जी महाराज का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, यही हमारी कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की तरह ही मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जितनी राशि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में साल भर में डालती है, उतनी ही राशि मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों के हित में उनके बैंक खाते में डालती है। जिस प्रकार सेना का जवान देश की सेवा कर रहा है, वैसे ही किसान भी सभी का पेट भरता है। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी एक-एक सांस हमें प्रतिदिन मौत और जीवन से साक्षात्कार कराती है। यदि हम अपने शरीर की शारीरिक रचना समझ लें तो हमें पूरा ब्रह्मांड भी समझ में आ जायेगा।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि रावतपुरा सरकार के कारण टीकमगढ़ की पावन धरती छिपरी धाम धन्य हुई है। उन्होंने कहा कि रावतपुरा सरकार पर्यावरण संरक्षण सहित समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत 2 लाख पौधे रोपित करने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण की चार योजनाओं के तहत राशि अंतरित करने का पुण्य कार्य किया है। इसके लिये उन्होंने डॉ. यादव का साधुवाद किया। विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि छिपरी में सदाशिव महादेव की प्रतिमा के लोकार्पण से यह धरा जहां अभिभूत हुई वहीं क्षेत्रवासी प्रफुल्लित हुये हैं।

सभा में विधायक श्री अनिल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, पूर्व विधायक सर्वश्री शिशुपाल सिंह, राकेश गिरी, राहुल सिंह, श्रीमती अनीता नायक, जिलाध्यक्ष श्री अमित नुना, श्री अखिलेश अयाची सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सागर के संभागीय आयुक्त डा. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.