देर रात बाढ़ कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated on 29-07-2024 02:01 PM
भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव नई दिल्ली से लौटकर सीधे स्टेट हैंगर से बाढ़ कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि जहां-जहां अति वर्षा और बाढ़ के हालात हैं, वहां प्रशासन से तालमेल करें। वरिष्ठ अधिकारी सभी स्थितियों पर निरंतर नजर रखें।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए जहां जरूरत हो, वहां रेस्क्यू के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी करें। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले ट्यूबवेल से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो। बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें। गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं, वहां आवश्यक व्यवस्था करें।

डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे स्थान जहां भी पुल के ऊपर पानी बह रहा हो, वहां नागरिकों को नहीं जाना चाहिए। इस संबंध में सभी सजग रहें। जनहानि न हो, यह ध्यान रखा जाए। कंट्रोल रूम में भी वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उपस्थित रहें और जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सभी प्रबंध सुनिश्चित करते रहें।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वहीं, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव डाॅ. राजेश राजोरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में वर्षा की स्थिति पर चर्चा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.