नक्सल-मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

Updated on 16-10-2025 03:50 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की निर्णायक रणनीति एक बार फिर बड़ी सफलता लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से 50 लाख रुपए के इनामी सहित कुल 27 सक्रिय माओवादियों ने सुकमा जिले में आत्मसमर्पण किया है।

यह आत्मसमर्पण राज्य की ‘नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ की ऐतिहासिक सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर-01 के कई हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते विश्वास, सुरक्षा और विकास की नई कहानी है। शासन की संवेदनशील नीतियों और सुरक्षा बलों की वीरता से बस्तर का चेहरा बदल रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का सम्मानजनक अवसर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल नक्सलवाद का अंत नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों में स्थायी शांति और विकास की स्थापना करना है, जहाँ कभी भय और हिंसा का वातावरण था।
उन्होंने कहा कि आज वही इलाके संवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के नए मार्ग पर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ, कोबरा और स्थानीय पुलिस बलों के संयम, साहस और रणनीति ने इस सफलता को संभव बनाया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत ‘नक्सल मुक्त राष्ट्र’ के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री साय ने सभी सुरक्षाबलों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनके साहस और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में अब विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी, ताकि हर गांव में “विश्वास, विकास और शांति” की ज्योति प्रज्वलित हो सके।

हाल ही में गढ़चिरौली में माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू समेत 60 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में हुई यह कार्रवाई नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार मानी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.