भोपाल में बारात में बवाल, युवकों ने की पत्थरबाजी:पान की गुमटी से शुरू हुआ विवाद, 2 घायल; पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

Updated on 02-12-2025 12:23 PM
भोपाल, रविवार देर रात बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान बाहर हुए विवाद के बाद 10–12 युवक अंदर घुसकर पत्थरबाजी करने लगे। वे गाली-गलौज करते हुए बर्तन से हमला करने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी तस्लीम, फैसल, मुस्तकीम, अजगर, अली, नईम, शाजिल, फहद, मुजीब के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बाहर पान गुमटी पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार बारात के कुछ युवक पान की गुमटी से सामान लेकर पैसे दिए बिना आगे बढ़ गए। इस पर गुमटी संचालक की उनसे बहस हो गई। उसने अपने परिजनों को बुला लिया और मामला बढ़ गया। वही शादी में आए लोगों ने बताया कि विवाद बाहर गुमठी वाले और किसी अन्य युवक का था, जो शादी गार्डन में घुस गया, जिसके बाद गुमठी वाले के साथ मिलकर उसके परिजन सभी शादी समारोह में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो आया सामने

वीडियो में कुछ युवक मैरिज गार्डन के बाहर व अंदर पत्थर मारते और गाली-गलौज करते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है और मेहमान जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं।

दो युवक घायल, झारे से हमला

मारपीट के दौरान बुधवारा निवासी शहजादे के सिर पर खाना बनाने वाले झारे से हमला किया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है। दोनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस बोली- फुटेज खंगाल रहे हैं

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के शुक्ला ने बताया दो युवकों को चोट आई है। किसी महिला को चोट नहीं है। हमने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक समारोह स्थल के आसपास तनाव की स्थिति बनी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.