साल्ट लेक स्टेडियम में बवाल, भड़के फैंस ने बोतलें-कुर्सियां फेंकी मैदान में, मेसी को कड़ी सुरक्षा में निकाला गया

Updated on 13-12-2025 01:36 PM
कोलकाता। लियोनल मेसी को देखने आए फुटबॉल फैंस राजनेताओं की साल्ट लेक स्टेडियम में जरूरत से ज्यााद मौजूदगी पर भड़क गए हैं। नाराज फैंस ने स्टेडियम के स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ग्राउंड में फेंकनी शुरू कर दी हैं, जिससे दंगे जैसे हालात बन गए हैं। इसके चलते अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी का स्टेडियम के ग्राउंड में चारों तरफ घूमकर फैंस का अभिवादन करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। स्टेडियम में बिगड़ते हालात को देखकर मेसी का वहां से कड़ी सुरक्षा में निकाल लिया गया है और उन्हें वापस होटल के लिए रवाना कर दिया गया है। स्टेडियम में पुलिस हालात संभालने की कोशिश कर रही है।

मेसी के 5 मिनट में ही वापस जाने से नाराज हुए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपर स्टार लियोनल मेसी को देखने के लिए फैंस रात भर से स्टेडियम में जुटे हुए थे। मेसी स्टेडियम में पहुंचे और लेक टाउन के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में लगाए गए अपने 70 फुट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण किया। इस पल के गवाह वहां मौजूद हजारों फुटबॉल फैंस बने। इसके बाद मेसी ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेहद बेताब नजर आ रहे थे। इसके चलते सुरक्षा के नजरिये से मेसी का स्टेडियम के ग्राउंड में चारों तरफ घूमकर फैंस को अभिवादन करने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया। मेसी का प्रोग्राम महज 5 मिनट का कर दिया गया। इसके बाद ही स्टेडियम में हंगामा शुरू हो गया।

अपने स्टार की झलक नहीं पाने पर भड़के फैंस

रातभर से मेसी की एक झलक पाने के लिए बैठे दर्शक उन्हें नहीं देख पाने के चलते भड़क गए। उन्होंने स्टेडियम में लगे बैनर तोड़ने शुरू कर दिए और कुर्सियां उखाड़कर ग्राउंड में फेंकने लगे। फैंस अपने साथ जो पानी की बोतलें लाए थे, उन्हें भी ग्राउंड में फेंकना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में हालात पूरी तरह काबू से बाहर दिखने लगे और दंगे जैसे हालात बन गए

अधिकारियों-राजनेताओं की जमकर हूटिंग

गुस्साए फैंस ने अधिकारियों और राजनेताओं की जमकर हूटिंग की, जो मेसी के चारों तरफ दिखाई दे रहे थे। इससे हालात पूरी तरह बिगड़ते दिकाई दिए। एक फुटबॉल फैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा,'केवल नेता और अभिनेता ही मेसी के चारों तरफ थे। फिर हमें क्यों बुलाया गया था। हमने 12 हजार रुपये में टिकट लिए थे, लेकिन हम उनका चेहरा तक नहीं देख सके।' ऐसा ही गुस्सा फैंस में सभी तरफ नजर आया है, जो महंगे टिकट लेकर स्टेडियम आए थे और अपने स्टार का चेहरा भी नहीं देख सके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.