कनाडा के पीएम पद की रेस में चंद्रा आर्या:भारतीय मूल के सांसद ने दावेदारी पेश की

Updated on 10-01-2025 02:53 PM

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद लिबरल पार्टी के हिंदू नेता चंद्रा आर्या ने पीएम पद के लिए दावेदारी पेश की है। चंद्रा आर्या भारतीय मूल के कनाडाई सांसद हैं। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद से लिबरल पार्टी में नया लीडर चुनने का काम शुरू हो गया है।

कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने गुरुवार को X पर वीडियो पोस्ट कर अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया। चंद्रा पहले जस्टिन ट्रूडो के करीबी माने जाते थे, लेकिन खालिस्तानी आतंकवाद और चरमपंथ को लेकर ट्रूडो के रुख के बाद आर्या उनके धुर विरोधी बन गए।

दरअसल, 6 जनवरी को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी नेताओं की तरफ से लगातार बढ़ते दबाव के बाद पार्टी लीडर और PM दोनों पद से इस्तीफा दे दिया था। वे सितंबर 2021 में तीसरी बार पीएम बने थे। उनकी सरकार का कार्यकाल अक्टूबर 2025 तक था।

चंद्रा आर्या ने दावेदारी की घोषणा करते हुए कहा-

QuoteImage

मैं कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं, ताकि हमारे देश के पुनर्निर्माण और भावी पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक छोटी, अधिक कुशल सरकार का नेतृत्व कर सकूं। हम महत्वपूर्ण संरचनात्मक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो पीढ़ियों से नहीं देखी गई हैं और उन्हें हल करने के लिए कठिन विकल्पों की आवश्यकता होगी।

QuoteImage

कनाडा को मजबूत नेतृत्व की जरूरत 

आर्या ने कहा, 'बहुत से कनाडाई विशेष रूप से युवा पीढ़ी समस्याओं का सामना कर रही है। कामकाजी मिडिल क्लास आज संघर्ष कर रही है। बहुत से परिवार गरीब होते जा रहे हैं। कनाडा को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो बड़े फैसले लेने से नहीं डरता। ऐसे फैसले जो हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करें, आशा को बहाल करें, सभी कनाडाई लोगों के लिए समान अवसर पैदा करें। विवेक और व्यावहारिकता को अपने मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में अपनाते हुए, मैं इस जिम्मेदारी को लेने और कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा हूं।'

उन्होंने कहा- मैंने हमेशा कनाडावासियों के लिए सबसे अच्छा काम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। हमारे बच्चों की खातिर हमें ऐसे साहसिक निर्णय लेने चाहिए जो जरूरी हैं। अगर मुझे लिबरल पार्टी का अगला नेता चुना जाता है, तो मैं इसके लिए अपना ज्ञान और विशेषज्ञता पेश करूंगा।

चंद्रा आर्या ने कनाडावासियों से कहा, 'आइए... इस यात्रा में मेरे साथ शामिल हों। आइए हम मिलकर भविष्य का पुनर्निर्माण करें। इसे पुनर्जीवित करें और सुरक्षित करें। सभी कनाडाई लोगों के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसा करना जरूरी है।'

2006 में कर्नाटक से कनाडा गए

चंद्रा आर्या मूल रूप से कर्नाटक के तुमकुरु के सिरा तालुक के निवासी हैं। वे 2006 में कनाडा जाकर बस गए थे। आर्या ने धारवाड़ के कौसली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA किया है। 2015 में उन्होंने पहली बार फेडरल इलेक्शन लड़ा था और चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 में वह दूसरी बार सांसद बने। आर्या अक्सर खालिस्तानी और चरमपंथी गतिविधियों की आलोचना करते रहे हैं।

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल की सांसद अनीता आनंद का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रमुखता से लिया जा रहा है। अनीता आनंद लिबरल पार्टी की सीनियर मेंबर हैं। वह 2019 से कनाडाई संसद की सदस्य भी हैं। उन्होंने ट्रूडो सरकार में कई प्रमुख विभागों को संभाला है, जिसमें पब्लिक सर्विस और खरीद मिनिस्ट्री, नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री और ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शामिल है। वह 2024 से ट्रांसपोर्ट और इंटरनल ट्रेड मिनिस्टर हैं।

अनीता आनंद के अलावा PM की रेस में डिप्टी PM और फाइनेंस मिनिस्टर के पद से इस्तीफा देने वालीं क्रिस्टीया फ्रीलैंड, ट्रूडो के भरोसेमंद और मौजूदा फाइनेंस मिनिस्टर डोमिनिक लेब्लांक, इकोनॉमिस्ट और बैंकर मार्क जोसेफ कार्नी और मेलानी जोली का नाम भी सामने आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.