नहरगांव एवं तवरबाहरा में लगी चनचौपाल

Updated on 14-08-2024 12:36 PM

गरियाबंद । केन्द्र सरकार द्वारा आकांक्षी ब्लॉकों में संचालित संपूर्णता अभियान के तहत लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिले के गरियाबंद एवं मैनपुर में भी संपूर्णता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम पंचायत नहरगाँव एवं तवरबाहरा  में संपूर्णता अभियान अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में लोगों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जनचौपाल में शामिल ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया गया। साथ ही बी.पी एवं शुगर की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाईयों का भी वितरण किया गया। जनचौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमजद जाफरी, डीडीए कृषि विभाग चंदन रॉय, बी.पी.एम एनआरएलएम, आकांक्षी ब्लॉक फेलो सहित स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि एवं एनआरएलएम के ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी द्वारा सम्पूर्णता अभियान के संकेतकों से होने लाभ के बारे मे बताया गया। चौपाल मे दोनों पंचायतों मे 100 लोगों की सुगर, बी पी, सीकलिन की जांच की गई, 20 कृषकों को मृदा कार्ड वितरण कर आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान कार्ड एवं विभागों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.