IPL मैनेजर को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला:फरार सब इंस्पेक्टर गौरव रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज

Updated on 22-06-2024 11:33 AM

इंडियन पोटास लिमिटेड (IPL) के एरिया मैनेजर मनोज रघुवंशी सुसाइड केस में आरोपी विदिशा कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर गौरव रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी है। इससे पहले सेशन कोर्ट और हाई कोर्ट से उनकी जमानत खारिज हो चुकी है।

30 नवंबर 2023 को मनोज ने अपने अयोध्या नगर स्थित घर में सुसाइड किया था। इससे पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं मरना नहीं चाहता। पत्नी, उसके मौसेरे भाई और मौसा-मौसी ने मजबूर कर दिया। इन्हीं के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

ये लोग मुझसे लाखों रुपए ले चुके हैं। पत्नी दबाव बनाती है कि बेटे को तुमसे तभी मिलने दूंगी, जब अपनी मां से संपत्ति में हिस्सा लेकर बच्चे के नाम कर दोगे। बेटे अक्षय से बेहद प्यार करता हूं। भाई सारी संपत्ति तुम रख लेना।

पत्नी को कुछ मत देना... कुछ भी नहीं। इस मामले में सुसाइड का वीडियो भी सामने आया था। लंबी जांच के बाद पुलिस ने मनोज रघुवंशी के साले तत्कालीन थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर गौरव रघुवंशी सहित 1 मार्च 2024 को 6 लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

9 अप्रैल 2024 को भोपाल जोन-2 की अधीक्षक श्रद्धा तिवारी ने आरोपियों की सूचना देने पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, 19 अप्रैल को मनोज रघुवंशी की मां ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

मां ने पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत

मनोज रघुवंशी (40) की मां शकुन ने 19 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक आवेदन दिया, जिसमें बताया कि मेरा बेटा अभिनव होम्स में रहता था। वह IPL कंपनी में एरिया मैनेजर था। उसकी शादी 11 साल पहले ज्योति रघुवंशी से हुई थी। दोनों का 10 साल का बेटा अक्षय है।

बेटे मनोज का साला गौरव रघुवंशी एसआई कोतवाली थाना विदिशा में पदस्थ है। वह पूर्व में विदिशा जिले के एक थाने का प्रभारी भी रहा है, और बहू ज्योति का मौसेरा भाई है। गौरव के पिता राम सिंह भी एएसआई पद से रिटायर्ड हैं। ये दोनों बेटे और बहू के आपसी विवाद में बेटे पर दबाव बनाते थे। उसे हत्या के प्रयास के केस में फंसाने की धमकी देते थे।

29 नवंबर 2023 को पति-पत्नी के आपसी विवाद में उसके ससुर और साले ने मेरे बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराने का प्रयास किया। उसे अयोध्या नगर थाने तक बुलाया गया। यहां टीआई को गौरव ने कई कॉल कर झूठा केस दर्ज कराने का प्रयास किया।

पूर्व में बहू ज्योति कई बार अपने मायके में चली जाया करती थी। महीनों तक नहीं लौटती थी। दबाव बनवाकर ही उसने बेटे को अलग रहने को मजबूर किया था। वह दबाव बनाकर उसकी संपत्ति को अपने नाम कराना चाहती थी। ऐसा नहीं करने पर मायके लौट जाने की धमकी देती थी।

आए दिन की धमकियों से तंग आकर बेटे ने सुसाइड कर लिया था। जिसकी लंबी जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी रवाना हो रही थी, जिसकी सूचना अयोध्या थाने के ही एसआई विनोद पंथी ने गौरव को दे दी।

तब से ही सारे आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ इनाम तो घोषित किया गया, लेकिन संपत्ति कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई है। गौरव को विदिशा पुलिस ने नामजद आरोपी होने और इनामी होने के बाद भी सस्पेंड नहीं किया है। कृपया कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने का कष्ट करें, जिससे मेरे मृत बेटे को न्याय मिल सके।

आखिरी वीडियो में भी किया प्रताड़ना का जिक्र

सुसाइड से पहले मनोज ने एक 6 मिनट का वीडियो मोबाइल फोन में शूट किया था। जिसमें उसने पत्नी ज्योति और उसके 6 रिश्तेदारों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जब्त किया था।

इसी के साथ हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को मनोज के पास से मिला था। जिसमें उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिख रखा था।

घर के CCTV कैमरे में कैद हुई थी घटना

मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सुसाइड की घटना कैद हुई थी। इस वीडियो में मनोज घर के बाहर निकलता दिखता है, पीछे से पत्नी ज्योति और बेटा भी आते हैं। अचानक मनोज दहलीज पर अचेत हो जाता है। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी

अयोध्या नगर टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं। सभी आरोपी अपने निवास में ताला लगाकर फरार हैं। आरोपियों पर इनाम घोषित है। उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रक्रिया में है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.