
बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचारों से पूरा देश स्तब्ध है। जिसके विरोध में जगह जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। कहीं संत समाज बैठक कर सरकार से भारतीयों की सुरक्षा की मांग कर रहा है तो कहीं छोटे छोटे संगठन कैंडल मार्च निकालकर शांति और लोगों के जान माल की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसी के तहत भोपाल के सोनागिरी क्षेत्र में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के लोग हाथों में कैंडल और बैनर लिए शामिल हुए। इसके बाद डॉ.संजय गुप्ता और डॉ. महेश गुप्ता ने सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर शाम 6 बजे क्वालिटी स्वीट्स के सामने से मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी हाथों में बैनर और कैंडल लेकर शामिल हुए। जिसमें लिखा था बांग्लादेश के निरपराध हिंदुओं की हत्याएं बंद करो, बंद करो। रैली में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए।