कनाडाई एजेंसी ने भारत पर दखलअंदाजी का आरोप लगाया:कहा- ये सब खालिस्तानियों की वजह से; वे भारत में हिंसा फैला रहे

Updated on 19-06-2025 02:35 PM

कनाडा की सीक्रेट एजेंसी (CSIS) ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में भारत पर कनाडा में विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाया। CSIS की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत "ट्रांस नेशनल दमन" (सीमा पार दमन) में मेन रोल निभाता है।

रिपोर्ट में चीन को कनाडा के लिए सबसे बड़ा सीक्रेट खतरा बताया गया। इसके अलावा रूस, ईरान और पाकिस्तान का भी नाम लिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय अधिकारी और कनाडा में मौजूद उनके प्रॉक्सी एजेंट्स ने कनाडाई नेताओं को प्रभावित करने की कोशिशें की है। इन भारतीय अधिकारियों ने कनाडा की नीतियों को भारत के हितों के मुताबिक मोड़ने की कोशिश की, खासकर खालिस्तान के मामले में।

रिपोर्ट में यह भी कहा है कि खालिस्तानी उग्रवादी भारत में हिंसा के लिए कनाडा का इस्तेमाल कर रहे हैं। CSIS ने कहा कुछ लोग कनाडा का इस्तेमाल भारत में हिंसा को बढ़ावा देने, धन जुटाने और प्लानिंग करने के लिए कर रहे हैं।

2024 में कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों से जुड़ा कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन इनकी एक्टिविटी कनाडा और उसके हितों के लिए खतरा बनी हुई हैं। खालिस्तानी उग्रवाद की वजह से भारत का कनाडा में विदेशी हस्तक्षेप बढ़ रहा है।

कनाडाई रिपोर्ट में खालिस्तानी चरमपंथ को बताया जड़ 

कनाडा यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने G7 समिट में आपसी संबंधों को पटरी पर लाने की बात कही थी। हालांकि, रिपोर्ट में पहली बार साफ तौर पर यह स्वीकार किया गया है कि कनाडा की धरती का इस्तेमाल कुछ खालिस्तानी चरमपंथी भारत में हिंसा फैलाने, धन जुटाने और योजनाएं बनाने के लिए कर रहे हैं।

G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध महत्वपूर्ण 

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कननास्किस में 3 दिन चले G7 समिट में PM मोदी ने हिस्सा लिया। कनाडा के PM मार्क कार्नी ने मोदी का वेलकम किया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई।

मीटिंग के बाद मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। मैं भारत को जी-7 में आमंत्रित करने के लिए आपका (कनाडाई PM) बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली भी हूं कि मुझे 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आने और कनाडा के लोगों से जुड़ने का अवसर मिला है।

इसी के साथ भारत और कनाडा के बीच हाई कमिश्नर को फिर से बहाल करने पर सहमति बन गई है। दरअसल आतंकी निज्जर हत्याकांड के बाद पिछले साल अक्टूबर में दोनों देशों ने 6-6 डिप्लोमैट्स को देश से निकाल दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.