CAF वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का 7 साल का इंतजार, गृहमंत्री आवास घेरकर प्रदर्शन तेज

Updated on 20-01-2026 01:04 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) भर्ती 2018 की वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार अब सात साल लंबा हो चुका है। वर्ष 2018 में CAF के 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें करीब 417 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में रखे गए थे। हैरानी की बात यह है कि CAF में वर्तमान में 3 हजार से अधिक पद रिक्त हैं, इसके बावजूद वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है।नौकरी की आस में कई अभ्यर्थी वर्षों तक विभागीय दफ्तरों और मंत्रियों के बंगलों के चक्कर काट चुके हैं। कुछ ने उम्मीद टूटने पर दूसरा करियर विकल्प भी अपना लिया है। वहीं कई अभ्यर्थी अपने परिवार और बच्चों के साथ पिछले एक महीने से तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं।मंगलवार को चौथी बार अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर गृहमंत्री सदन पहुंचे, जहां कैंडिडेट्स और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई। अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा का बंगला घेर लिया और मुलाकात व चर्चा की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, जिस पर अभ्यर्थियों ने महिलाओं और बच्चों पर जोर-जबरदस्ती का आरोप लगाया है।अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि गृहमंत्री से मुलाकात और ठोस निर्णय के बिना वे पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि इससे पहले दो बार गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात में आश्वासन मिला था, जबकि तीसरी बार मुलाकात नहीं हो सकी थी, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.