कैबिनेट की बैठक में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दोगुनी राहत

Updated on 03-12-2025 05:53 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत दी गई। इसके साथ ही उद्योग, शिक्षा और श्रम कानूनों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

घरेलू उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई बिजली राहत
राज्य में 1 दिसम्बर से लागू मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक प्रति माह बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। पहले यह सीमा 100 यूनिट थी। यह लाभ 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा।

200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को अगले एक साल तक 200 यूनिट पर आधे बिल की राहत मिलेगी, ताकि वे इस अवधि में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट लगवा सकें। सरकार का अनुमान है कि नई व्यवस्था से राज्य के करीब 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

सोलर प्लांट पर अतिरिक्त सब्सिडी
सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने के लिए सरकार 1 किलोवॉट क्षमता के प्लांट पर 15,000 रुपये और 2 किलोवॉट या अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। लक्ष्य है कि उपभोक्ता हाफ बिजली से फ्री बिजली की दिशा में आगे बढ़ सकें।

भंडार क्रय नियम में संशोधन
कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन को मंजूरी दी। बदलाव का उद्देश्य स्थानीय लघु और सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन देना और जेम पोर्टल पर क्रय प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और समय व संसाधन बचेंगे।
निजी विश्वविद्यालय और दुकान स्थापना कानून में संशोधन

बैठक में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2025 के प्रारूप को मंजूरी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को भी स्वीकृति मिली। सरकार का कहना है कि इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.