बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड:907 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1, यशस्वी ने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की

Updated on 01-01-2025 05:01 PM

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 907 रेटिंग पॉइंट्स पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ICC ने बुधवार को रैंकिंग जारी की, जिसमें उन्होंने यह कारनामा किया। बुमराह ने पिछले सप्ताह 904 रेटिंग के साथ रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अश्विन को दिसंबर 2016 में इतने रेटिंग पॉइंट्स मिले थे।

उधर, ICC मेंस टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने एक स्थान ऊपर चढ़कर करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। वे नंबर-4 पर पहुंच गए हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में रबाडा दूसरे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में अब तक बुमराह ही टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार शुरुआती मैचों में 30 विकेट लिए हैं। उनका औसत भी 12.83 का रहा है। वे टेस्ट रैकिंग में टॉप पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवूड (843) इस समय दूसरे और पैट कमिंस (837) तीसरे स्थान पर हैं।

यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का फायदा 

मेलर्बन में दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल 854 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड के जो रूट पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लिश ऑलराउंडर हैरी ब्रुक हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा टॉप पर बरकरार 

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर बरकरार हैं। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के मेहदी हसन हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को चार स्थान का फायदा हुआ है। वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन चौथे नंबर पर हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.