बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर-1 बॉलर:बैटिंग में जायसवाल दूसरे नंबर पर पहुंचे, कोहली को 9 स्थान का फायदा

Updated on 27-11-2024 04:48 PM

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गए हैं। ICC ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की। बुमराह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट झटके थे। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा और एक कैलेंडर ईयर में दूसरी बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में रबाडा और जोश हेजलवुड के बाद तीसरे स्थान पर थे।

श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी की अगुआई कर रहे रबाडा टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर हैं।

यशस्वी ने भी छलांग लगाई 

भारत को ऑस्ट्रेलिया पर मिली 295 रनों की जीत में अहम योगदान देने वाले यशस्वी जायसवाल ने भी रैंकिंग में छलांग लगाई है। यशस्वी बैटिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे फिलहाल इंग्लैंड के जो रूट हैं। यशस्वी की रेटिंग अंक 825 है जो उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है।

यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। यशस्वी ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की थी।

कोहली को हुआ नौ स्थान का फायदा

पर्थ टेस्ट में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले स्टार बैटर विराट कोहली को भी नौ स्थान का फायदा हुआ है और वह 13वें स्थान पर आ गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए थे। यह उनका टेस्ट में 30वां शतक था। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन खराब फॉर्म के चलते 14वें स्थान पर खिसक गए हैं। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा को भी दो और चार स्थान का नुकसान हुआ है।

ऑलराउंडर्स में जडेजा टॉप पर कायम 

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप-2 में बने हुए हैं। हालांकि दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले और गेंद से अच्छे प्रदर्शन के बाद तीन स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.