बंपर एडवांस बुकिंग, ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी विक्‍की कौशल की 'छावा', कमाई का गण‍ित

Updated on 14-02-2025 01:52 PM
विक्‍की कौशल, रश्‍म‍िका मंदाना और अक्षय खन्‍ना की 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज से पहले ही इस फिल्‍म ने बंपर एडवांस बुकिंग की है। ओपनिंग डे 'छावा' धमाकेदार ही नहीं, बल्‍क‍ि रिकॉर्ड कमाई भी करने वाली है। लक्ष्‍मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म छत्रपति श‍िवाजी महाराज के बेटे और मराठा राजा संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह दिलचस्‍प है कि वैलेंटाइन डे पर जहां रोमांटिक फिल्‍मों का जोर ज्‍यादा रहता है, वहीं ऐतिहासिक-ड्रामा होने के बावजूद 'छावा' को कम से कम पहले दिन जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिलने वाला है।

विक्‍की कौशल की पिछली रिलीज 'बैड न्‍यूज' बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि 2023 में उनकी 'जरा हटके जरा बचके' सफल रही थी। ऐसे में एक्‍टर के लिए 'छावा' फिर से सफलता का स्‍वाद चखने का अच्‍छा मौका है। फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों से खूब सराहना मिली है। सेंसर बोर्ड से U/A रेटिंग और 2 घंटे और 41 मिनट की रनटाइम के साथ यह फिल्‍म देशभर में 3500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है।

'छावा' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट


sacnilk के मुताबिक, दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'छावा' ने एडवांस बुकिंग से 13.79 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। 14000 से अध‍िक शोज के लिए फिल्‍म के 4.87 लाख टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है। यह संख्‍या वाकई शानदार हैं और 2025 में अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग है। वैलेंटान डे के कारण कपल्‍स की आउटिंग को ध्‍यान में रखें, तो फिल्‍म की अच्‍छी खासी स्‍पॉट बुकिंग भी हो सकती है।

'छावा' का बजट, 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग


'छावा' का बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें से 110 करोड़ रुपये फिल्‍म के निर्माण में खर्च हुए हैं, जबकि 20 करोड़ प्रमोशन का बजट रहा है। खास बात यह है कि इस साल अभी तक पहले द‍िन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म 'स्‍काई फोर्स' रही है, जिसने 12.25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। 'छावा' ओपनिंग डे पर इससे दोगुनी कमाई कर सकती है और 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली है।

महाराष्‍ट्र में धूम मचा सकती है 'छावा'


यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी का महाराष्ट्र सर्किट के लिए एक भावनात्‍मक पहलू भी ऐसे है। यह देश के सबसे बड़े मास सर्किट में से है। ऐसे में 'छावा' महाराष्‍ट्र में उम्‍मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म कर सकती है। देश के अन्य हिस्सों में भी फिल्‍म का प्रदर्शन अच्‍छा रहने वाला है। यदि फिल्‍म का कॉन्‍टेंट दमदार रहता है, तो फर्स्‍ट वीकेंड के बाद भी यह मजबूत स्‍थ‍िति में रहेगी।

'छावा' बॉक्‍स ऑफिस डे 1 प्रेडिक्‍शन

बहरहाल, एडवांस बुकिंग की कमाई, वैलेंटाइन डे का मौका और महाराष्‍ट्र सर्किट को ध्‍यान में रखते हुए, इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'छावा' ओपनिंग डे पर 23-25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सकती है।

ऐतिहासिक-ड्रामा जॉनर की सबसे बड़ी ओपनिंग


पांच साल पहले, करीब-करीब इसी शैली की 'तान्‍हाजी' ने 2020 में 15.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। जबकि ऐतिहासिक ड्रामा जॉनर की 'बाजीराव मस्‍तानी' ने ओपनिंग डे पर 12.81 करोड़ रुपये कमाए थे। यकीनन, 'छावा' पहले दिन की कमाई के लिहाज से ऐतिहासिक-ड्रामा जॉनर की सबसे बड़ी फिल्‍म बनने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.