नेपाल में बुद्ध एयर के प्लेन में लगी आग:काठमांडू में की गई मैनुअल लैंडिंग, प्लने में सवार सभी 76 लोग सुरक्षित

Updated on 06-01-2025 04:02 PM

नेपाल में बुद्ध एयर के एक विमान के बाएं इंजन में आग लगने के बाद काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर VOR लैंडिंग या मैनुअल लैंडिंग की गई। विमान में क्रू मेंबर समेत 76 लोग सवार थे। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नेपाल सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बुद्ध एयर का एक प्लेन बाएं इंजन में आग लगने की वजह से राजधानी काठमांडू से 43 किलोमीटर पूर्व में पहुंच गया था। जिसके बाद यह सिंगल इंजन पर फ्लाय करके काठमांडू लौट आया।

सुबह 11:15 बजे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी मैनुअल लैंडिग की गई। प्लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

क्या होती है VOR लैंडिंग

VOR लैंडिंग एक तरह से मैनुअल लैंडिंग का हिस्सा है। VOR लैंडिंग पायलट्स के लिए एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए वे VOR (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनीडायरेक्शनल रेंज) नाम के ग्राउंड-बेस रेडियो स्टेशन से सिग्नल का इस्तेमाल करके विमान को नेविगेट और लैंड करते हैं। यह पायलट्स को रनवे के साथ लाइन अप करने में मदद करता है, जब वे इसे साफ तौर पर देख नहीं पाते हैं।

भौगोलिक स्थिति पायलटों के लिए बड़ी चुनौती 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, खराब मौसम, पुराने विमान और अनुभवहीन पायलट नेपाल को उड़ानों के लिए सबसे खतरनाक देश बनाते हैं। नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी की 2019 की सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक देश की खतरनाक भौगोलिक स्थिति भी पायलटों के सामने बड़ी चुनौती होती है।

नेपाल में लगभग 3 करोड़ लोग रहते हैं। यहां दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों में से माउंट एवरेस्ट समेत 8 स्थित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल का एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट समुद्र तल से 1,338 मीटर ऊपर एक संकरी घाटी में है, इस वजह से विमानों को मुड़ने के लिए काफी तंग जगह मिलती है।

नेपाल में हर साल हो रहा एक बड़ा प्लेन हादसा 

नेपाल में हर साल औसत एक विमान हादसा होता है। साल 2010 से 2023 तक 12 प्लेन क्रैश हो चुके हैं। 14 जनवरी 2023 को यहां बड़ा विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.