BU में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए मिले थे 7.77 करोड़:6 साल बाद उसी जगह उतर रहे हेलिकॉप्टर

Updated on 27-01-2026 12:37 PM
भोपाल, भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से करोड़ों रुपए की स्वीकृति ली गई, योजनाएं बनाई गईं और कागजों पर सब कुछ सुदृढ़ दिखाया गया। लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी बड़ा काम पूरा नहीं हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 7.77 करोड़ की स्वीकृति के बाद जहां एथलेटिक्स ट्रैक बनना था, वहां आज हेलीपैड हैं।

विभाग में खेल सुविधाएं लगभग न के बराबर हैं, इसके बावजूद करीब 420 छात्रों से हर साल फिजिकल उपकरणों के नाम पर दो लाख रुपए की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। कई छात्रों ने विरोध किया, RTI डाली, ज्ञापन दिए, लेकिन अब तक न जवाब मिला, न काम हुआ।

साल 2020 में होना था काम शुरू दस्तावेज बताते हैं कि वर्ष 2019 में बीयू को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 7.77 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी। योजना के तहत टेनिस कोर्ट, आउटडोर स्टेडियम, 400 मीटर घास का एथलेटिक्स ट्रैक, सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाएं विकसित की जानी थीं। वर्ष 2020 में इस प्रोजेक्ट की मार्किंग शुरू भी हुई और एथलेटिक्स ट्रैक बनाने के लिए खुदाई तक कर दी गई। लेकिन काम बीच में रोक दिया गया और उसी जमीन पर तीन हेलीपैड तैयार कर दिए गए। परिणाम यह हुआ कि जहां धावक दौड़ने वाले थे, वहां अब हेलीकॉप्टर उतरते हैं।

खेल विभाग नहीं मेंटेन कर सका मैदान बीयू के फिजिकल एजुकेशन विभाग की स्थिति सबसे चिंताजनक है। विभागीय प्रोस्पेक्टस में दावा किया गया है कि 60 एकड़ परिसर में विभिन्न खेलों की सुविधाएं हैं। फुटबॉल के तीन मैदान, क्रिकेट के चार मैदान, हैंडबॉल के मैदान, वॉलीबॉल-कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट सहित बैडमिंटन और हॉकी मैदान होने की बात लिखी है। लेकिन वास्तविकता यह है कि कई मैदान मौजूद नहीं हैं, जो हैं भी वे मेंटेन नहीं हैं। बैडमिंटन और हॉकी की सुविधाएं तो हैं ही नहीं, क्रिकेट के चार की जगह दो मैदान, फुटबॉल के दो मैदान ही मौजूद हैं।

420 छात्रों से हर साल वसूले जा रहे अतिरिक्त पैसे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के अनुसार, खेल सुविधाएं न होने के बावजूद फिजिकल शिक्षा विभाग के लगभग 420 छात्रों से हर वर्ष फिजिकल इक्यूपमेंट के नाम पर दो लाख रुपए अतिरिक्त वसूल किए जाते हैं। छात्र कहते हैं कि मैदान तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलती, गतिविधियां बंद हैं और फिर भी पैसे लिए जा रहे हैं। स्टूडेंट अमन सिंह चौहान बताते हैं कि उन्होंने कई बार RTI लगाई, ज्ञापन दिए, लेकिन प्रबंधन ने जवाब देना तो दूर, RTI तक रिजेक्ट कर दी।

छात्रों में नाराजगी... जहां ट्रैक होना था वहां हेलिकॉप्टर उतर रहे पूर्व छात्र अमन चौहान का कहना है कि विश्वविद्यालय ने खेल सुविधाओं को सुधारने का वादा किया, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। “ना स्विमिंग पूल बना, ना सिंथेटिक ट्रैक, ना स्टेडियम। उल्टा जहां ट्रैक होना था वहां हेलिकॉप्टर उतर रहे हैं। या तो सुविधाएं विकसित की जाएं या फिर उनसे ली जा रही अतिरिक्त फीस रोकी जाए। फिलहाल खेल कॉम्प्लेक्स बनने की उम्मीद कागजों में है और मैदानों पर धूल उड़ रही है।

विभाग में स्टाफ भी कम फिजिकल एजुकेशन विभाग में महिला-पुरुष वर्ग मिलाकर 72 टीमें हैं, लेकिन इनके लिए सिर्फ तीन शिक्षक और तीन प्रशिक्षक नियुक्त हैं। विभाग में दो साल से शारीरिक शिक्षा संचालक का पद भी खाली पड़ा है। ऐसे में प्रशिक्षण, टूर्नामेंट और व्यावहारिक शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होना स्वाभाविक है।

प्रबंधन का जवाब- जल्द शुरू होगा काम यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की गई है। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का जिम्मा संभालने वाले एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें हेलीपैड बनने की जानकारी नहीं थी, वे इसकी जांच करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.