दुर्ग में बीएसपी कर्मी की हादसे में मौत, पुलिया ने नीचे गिरी कार

Updated on 16-07-2024 04:38 PM

भिलाई । सोमवार की रात को धनोरा से चंदखुरी मार्ग पर एक अनियंत्रित होकर नाले के ऊपर बने पुलिया के नीचे गिर गई। कार को एक बीएसपी कर्मी चला रहा था। हादसे में उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी प्रशांत सिंह के रूप में की गई है। वो बीएसपी कर्मी था। सोमवार को उसके किसी दोस्त का जन्मदिन था और वो उसमें शामिल होने के लिए हनोदा चंदखुरी स्थित फार्म हाउस पर गया हुआ था। वहां पर पार्टी में उसने काफी शराब पी। सोमवार की रात को नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। वो रात में करीब 10 से 11 बजे के बीच पार्टी से सीधे ड्यूटी जाने के लिए निकल गया।

रात में बारिश हो रही थी और बीएसपी कर्मी प्रशांत सिंह भी नशे में था। इसलिए वो गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसकी गाड़ी पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बीएसपी कर्मी के शव व कार को बाहर निकाला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.