राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएसपी की बालिका टीम ने जीता रजत पदक

Updated on 10-11-2024 05:11 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र की खो-खो बालिका टीम ने हाल ही में आयोजित 10वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ एवं जिला एमेच्योर खो-खो संघ, राजनांदगांव द्वारा 5 से 7 नवंबर तक लाटमेटा, जिला राजनांदगांव में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। बीएसपी टीम ने सेमीफाइनल में बिलासपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में दुर्ग जिले की टीम से कड़े मुकाबले के बाद 2 अंकों से हार का सामना करते हुए उपविजेता का खिताब प्राप्त किया।


बीएसपी टीम की खिलाड़ी कुमारी झमीता साहू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। टीम का नेतृत्व कप्तान कुमारी अनुराधा सिंह ने किया और झमीता साहू, नम्रता यादव, सिमरन देशलहरा, युक्ता सिंह, रोशनी, अनादिता, खुशबू, उर्मिला, गिरिजा, खुशी सूर्यवंशी, और क्रिनशी गजपाल ने मिलकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


टीम के कोच सिकंदर भारती और प्रबंधक सुश्री कुसुम मांझी के कुशल मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएसपी खो-खो क्लब के अध्यक्ष एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के पर्यावरण विभाग के महाप्रबंधक संजय कुमार ने टीम की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, बीएसपी खो-खो क्लब की बालिका टीम ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल से यह गौरवपूर्ण सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि भिलाई ऐसा स्थान है जहां खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


भिलाई के खिलाडिय़ों ने न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन कर भिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। बधाई और सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ खो-खो संघ के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। महासचिव तरुण शुक्ला द्वारा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 8 से 10 नवंबर तक झीट, पाटन में एडवेंचर ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के शीर्ष 10 जूनियर बालिका क्लब और 10 सब-जूनियर बालक क्लब हिस्सा ले रहे हैं।


सेंट्रल एवेन्य,ू सेक्टर-4 स्थित बीएसपी खो-खो क्लब के खेल मैदान का रखरखाव नगर प्रशासन, खेल एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया जाता है। मैदान में दो कमरों के साथ एक हॉल और शौचालय की सुविधा भी है। ग्रामीण क्षेत्र के एवं आस-पास के गांवों के गरीब बच्चों के लिए बीएसपी खो-खो क्लब का सेंट्रल एवेन्यू स्थित खेल मैदान नियमित अभ्यास का केंद्र है। इन बच्चों में से कई ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर भिलाई का नाम रोशन किया है। बीएसपी इन बच्चों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.