सगी बहन के घर से चोरी करने वाला भाई गिरफ्तार, ढाई लाख की संपत्ति उड़ाई

Updated on 17-12-2025 12:49 PM

दुर्ग। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छोटे भाई ने अपनी ही सगी बहन के घर से करीब ढाई लाख रुपए की चोरी कर ली। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, भिलाई की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके एक साथी और ज्वेलरी दुकान के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर को आरोपी सुरेश साहू अपनी बहन के घर आया था। उस समय उसका जीजा सन्नी साहू काम से बाहर गया हुआ था और बहन घर से सामान लेने बाजार चली गई थी। घर सूना पाकर सुरेश ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी कर ली। चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।आरोपी ने चोरी किए गए जेवरात एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिए, जबकि नकद रकम जुएं में हार गया। इस वारदात में सुरेश के एक साथी ने भी उसका साथ दिया था।घटना के संबंध में 14 दिसंबर को सन्नी साहू ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जामुल पुलिस और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी और 16 दिसंबर को उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.