ब्रिटेन के प्रिंस पर चीनी जासूस से करीबी का आरोप:शाही परिवार के क्रिसमस फेस्टिवल से दूर रहेंगे एंड्रयू

Updated on 18-12-2024 02:36 PM

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू पर चीन के जासूस के करीबी होने का आरोप लगा है। प्रिंस एंड्रयू चीनी कारोबारी यांग टेंगबो के साथ करीबी संबंधों के चलते जांच के दायरे में हैं। यांग टेंगबों पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है।

यांग टेंगबो को अब तक कोड नेम H6 के नाम से जाना जाता था। हालांकि, सोमवार को एक कोर्ट ने उसका नाम सार्वजनिक न करने के आदेश को हटा दिया था। इसके बाद यांग की पहचान सार्वजनिक की गई।

वहीं प्रिंस एंड्रयू ने यांग से संबंधों के आरोप के बाद शाही परिवार के क्रिसमस फेस्टिवल से दूर रहने के फैसला किया है। वे इस साल इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रिंस एंड्रयू ब्रिटेन की पूर्व महारानी एलिजाबेथ के तीसरे बच्चे और वर्तमान किंग चार्ल्स के मझले भाई हैं। उन्हें ड्यूक ऑफ यॉर्क भी कहा जाता है।

कंसल्टेंसी फर्म के डायरेक्टर हैं यांग 

यांग टेंगबो (50) को क्रिस यांग के नाम से भी जाना जाता है। यांग एक कंसल्टेंसी कंपनी हैम्पटन ग्रुप इंटरनेशनल के डायरेक्टर हैं। ये कंपनी चीन में ब्रिटेन की कंपनियों के उनके संचालन के लिए सलाह देने का काम करती है। यांग टेंगबो इससे पहले ब्रिटेन के पूर्व PM डेविड कैमरन और थेरेसा मे जैसे प्रमुख राजनेताओं के साथ देखे गए हैं। प्रिंस एंड्रयू ने चीनी कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए एक पिच एट पैलेस चाइना प्लेटफार्म बनाया था। यांग इस प्लेटफार्म में शामिल महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। यांग पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के लिए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-5 ने यांग पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने एजेंसी की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए यांग की अपील को खारिज कर दिया है।

प्रिंस एंड्रयू ने आरोपों पर सफाई दी

प्रिंस एंड्रयू के कार्यालय ने उन पर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है। कार्यालय ने बताया कि प्रिंस एंड्रयू ने यांग से आधिकारिक तौर पर मुलाकात की थी। प्रिंस ने यांग के साथ किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा नहीं की थी।

वहीं यांग ने सफाई देते हुए कहा है कि उसने ब्रिटेन में कोई भी गैरकानूनी काम नहीं किया है। यांग ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन और चीन के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव का शिकार बनाया जा रहा है। हालांकि, ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने हाल ही में चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की इच्छा जाहिर की थी।

स्टार्मर ने पिछले महीने G20 के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की थी। वे 2018 के बाद शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले पहले ब्रिटिश PM हैं। हालांकि, विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता चीन को ब्रिटेन के लिए बड़ा खतरा बताते रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.