ब्रिटेन ने अमेरिका संग कर दिया खेल, मॉरीशस को सौंपा चागोस द्वीप समूह, डिएगो गार्सिया का क्या होगा?

Updated on 03-10-2024 04:35 PM
लंदन: यूनाइटेड किंगडम ने कहा है कि वह मॉरीशस को चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता सौंप रहा है। इस समझौते के तहत सुदूर लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर के इस द्वीप समूह पर दशकों से चल रही बातचीत अब समाप्त हो गई है। ब्रिटिश और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस समझौते में डिएगो गार्सिया भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना लंबी दूरी से बमवर्षकों और युद्धपोतों की तैनाती के लिए सैन्य अड्डे के रूप में करती है। ब्रिटेन की नई लेबर सरकार ने एक महीने पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को चागोस द्वीप समूह पर अपना वार्ताकार नियुक्त किया था।

ब्रिटेन ने चागोस द्वीप समूह पर कैसे किया था कब्जा


आज से 200 साल से भी पहले 1814 में ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह के साथ मॉरीशस पर भी अपना कब्जा जमा लिया था। तब से लेकर भारत की आजादी के बाद तक मॉरीशस ब्रिटेन का उपनिवेश रहा। 1965 में ब्रिटेन ने मॉरीशस को तो स्वतंत्र कर दिया, लेकिन चागोस द्वीप समूह का स्वामित्व अपने पास ही रखा। बाद में ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह को ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र घोषित कर दिया।

अमेरिका का कैसे हुआ डिएगो गार्सिया


ब्रिटिश सरकार ने चागोस द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीप डिएगो गार्सिया को 1966 में अमेरिका को पट्टे पर दे दिया था। इसके लिए अमेरिका और ब्रिटेन ने इस द्वीप समूह में बसे लगभग 2000 लोगों को उनके घरों से खदेड़ दिया। 1966 में हस्ताक्षरित समझौतों के अनुसार अमेरिका को इस क्षेत्र का इस्तेमाल शुरुआती 50 साल तक करने की अनुमति थी, साथ ही 20 साल और बढ़ाने की अनुमति थी। ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बायोट) की वेबसाइट के अनुसार, इस समझौते को 2016 में अपडेट कर दिया गया और अब यह 2036 में समाप्त होने वाला है। बायोट का प्रशासन लंदन से होता है, लेकिन इसे यूके से "संवैधानिक रूप से अलग" बताया जाता है।

चागोस द्वीपसमूह के लिए जारी है 'जंग'


चागोस द्वीपसमूह से विस्थापित लोगों ने अपने मूल स्थान पर लौटने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें चागोस द्वीपसमूह पर ब्रिटेन के कब्जे की निंदा की गई। महासभा के अधिकांश सदस्य देशों ने इस द्वीपस मूह को मॉरीशस को वापस करने की मांग की। चागोस शरणार्थी समूह का कहना है कि सेशेल्स और मॉरीशस में जबरन विस्थापित किए गए लोगों को "अत्यधिक कठिनाइयों और गरीबी" का सामना करना पड़ा है। 2016 में, ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने डिएगो गार्सिया के पट्टे को 2036 तक बढ़ा दिया और घोषित किया कि निष्कासित द्वीपवासियों को वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ब्रिटेन अब उस समझौते को रद्द करने की योजना बना रहा है, ताकि द्वीप समूह को मॉरीशस को लौटाया जा सके।

डिएगो गार्सिया को लेकर अमेरिका-ब्रिटेन में विवाद


दरअसल, कोविड-19 महामारी के दौरान श्रीलंका से नाव से निकले शरणार्थियों का एक समूह भटकते हुए डिएगो गार्सिया पहुंच गया था। इन तमिल शरणार्थियों को डिएगो गार्सिया में अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया और प्रताड़ित भी किया गया। जब इसकी जांच के लिए ब्रिटेन ने अपनी टीम भेजने का ऐलान किया तो अमेरिका ने नौसैनिक बेस की सुरक्षा का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में अमेरिका को मजबूरी में अनुमति देनी पड़ी, लेकिन इस दौरान ब्रिटिश जांच दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण ब्रिटेन भी डिएगो गार्सिया को लेकर अमेरिका के व्यवहार से नाराज था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.