फिलिस्तीन को देश की मान्यता दे सकता है ब्रिटेन:250 सांसदों की PM को चिट्ठी

Updated on 30-07-2025 01:32 PM

फ्रांस के फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा के बाद अब ब्रिटेन भी इसी राह पर है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर इजराइल हमास के साथ युद्धविराम पर सहमत नहीं होता, तो ब्रिटेन सितंबर में फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे देगा।

यह फैसला कैबिनेट की आपात बैठक के बाद आया और ब्रिटेन के रुख में बड़ा बदलाव है। दरअसल, गाजा में बच्चों की भुखमरी और तबाही की तस्वीरों के बाद ब्रिटिश जनता के दबाव में यह घोषणा हुई है।

स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि मान्यता तुरंत नहीं दी जाएगी, बल्कि यह उस व्यापक यूरोपीय प्रयास का हिस्सा होगी, जिसका उद्देश्य गाजा युद्ध को समाप्त करना है। ब्रिटेन के इस ऐलान के बाद इजराइल सरकार पर युद्ध रोकने का अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ गया है।

हालांकि हाल ही में जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनका देश फिलिस्तीन को मान्यता देगा, तब स्टार्मर ने उनका समर्थन नहीं किया था।

फ्रांस G7 का पहला देश था जिसने फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की थी। नॉर्वे, स्पेन और आयरलैंड पहले ही फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दे चुके हैं।

250 से ज्यादा सांसदों ने पीएम को चिट्ठी लिखी थी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेबर पार्टी समेत 9 दलों के 250 से ज्यादा सांसदों ने पीएम स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी को चिट्ठी लिखकर फिलिस्तीन को मान्यता देने की मांग की थी।

सांसदों का कहना है कि ब्रिटेन अकेले फिलिस्तीन नहीं बना सकता, लेकिन उसके देश के तौर पर मान्यता देने के फैसले का बड़ा असर हो सकता है।

स्टार्मर के अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी इस मुद्दे पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने गाजा संकट को लेकर इस हफ्ते एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है, जिसमें छुट्टी पर गए मंत्रियों को भी वापस बुलाया गया है।

गाजा पर चल रही बहस ने प्रधानमंत्री स्टार्मर को एक असहज स्थिति में डाल दिया है। वह पहले मानवाधिकार वकील रह चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की बात करते हैं।

नेतन्याहू ने ICC का फैसला नहीं माना

स्टार्मर ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देने वाली पिछली ब्रिटिश सरकार की याचिका भी वापस ले ली थी।

कई सांसद फिलिस्तीन को अलग देश बनाए जाने के कदम के विरोधी भी हैं। उनका कहना है कि क्या किसी ऐसे क्षेत्र को एक देश माना जा सकता है, जहां कोई स्थिर सरकार नहीं है? क्या उसके साथ राजनयिक संबंध बनाए जा सकते हैं?

ब्रिटेन के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अमेरिका में पूर्व राजदूत किम डारोच ने कहा कि ये एक राजनीतिक फैसला है, लेकिन इसके पीछे कई कानूनी शर्तें होती हैं। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि ब्रिटेन ने इजराइल पर दबाव डालने में पहले ही सावधानी बरती है।

उसने पिछले साल कुछ हथियारों की आपूर्ति रोक दी थी और फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की मुख्य राहत एजेंसी को दोबारा फंड देना शुरू किया था, जिसे इजराइली सरकार हमास के साथ मिले होने का आरोप लगाती रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.