जलजीवन मिशन व आवास योजना के कार्यों में प्रगति लाएं : कलेक्टर

Updated on 10-07-2024 05:19 PM

कांकेर। कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के जर्जर स्कूल भवनों, आंगनबाड़ियों में कक्षाएं नहीं लगनी चाहिए। साथ ही जर्जर छात्रावासों के संचालन पर भी रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अतिजर्जर स्कूल व आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि तहसील कार्यालय निर्धारित कार्यालयीन समय में खुला रहे और सभी स्टाफ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने जीवनदीप समिति की नियमित बैठक आयोजन करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। कलेक्टर ने सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन द्वारा जिले के दूरस्थ अंचलों में अंतिम व्यक्ति तक शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पहुंचाने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि यदि दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में नए सड़क, पुल-पुलिया या अन्य अधोसंरचना विकास संबंधी कार्य, जो अतिआवश्यक हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाएं। साथ ही यह भी कहा कि जिले के ऐसे युवा जो सेना एवं पुलिस भर्ती में भर्ती के लिए इच्छुक हैं, उन्हें पूर्व सैनिकों द्वारा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए खेल अधिकारी को युवाओं को प्रशिक्षण प्रदाय करने आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जलजीवन मिशन, महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता से तेजी लाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के कांकेर, नरहरपुर और चारामा विकासखण्ड में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए 15 अगस्त से पूर्व लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ. को दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, राजीव युवा मितान क्लब के कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल ने नियद नेल्लानार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत जिले में प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वनमण्डाधिकारी हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, बी.एस. उइके, जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.