ट्रक निकलते ही ढह गया पुल, बाइक-स्कूटी नीचे गिरीं:​​​​​​​जीजा-साले एम्स में जूझ रहे, महेश की होगी सर्जरी; दोनों की हालत क्रिटिकल

Updated on 02-12-2025 12:50 PM

रायसेन के नयागांव पुल का सोमवार को हुआ अचानक ढहना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि तीन परिवारों की जिंदगी को हिला देने वाला दर्द बन गया। हादसा अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ट्रक के गुजरते ही पुल का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और उसके पीछे चल रही बाइक और स्कूटी सीधे नीचे जा गिरी।

नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। इन्हीं में से बाइक पर सवार थे जगदीश केवट और महेश केवट (जीजा)। वहीं, स्कूटी पर देवेंद्र धाकड़ पुल पार कर रहे थे। कुल 4 घायलों को गंभीर चोटों के साथ एम्स भोपाल रेफर किया गया। जिसमें से देवेंद्र धाकड़ को मृत अवस्था में लाया गया। 28 वर्षीय देवेंद्र लोधी को हल्की चोटें थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से चले जाने दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रहने की सलाह दी थी।

सिर से लेकर रीढ़ तक कई जगह फ्रैक्चर एम्स में डॉक्टरों की टीम लगातार जगदीश केवट और महेश केवट की जान बचाने की कोशिश कर रही है। सिर से लेकर रीढ़ तक कई जगह फ्रैक्चर, गहरे घाव और भारी रक्तस्राव ने उनकी हालत बेहद नाजुक बना दी है। परिवार के लोग रोते हुए दरवाजे के बाहर खड़े हैं और डॉक्टर हर मिनट उनकी स्थिति मॉनिटर कर रहे हैं। यह हादसा सिर्फ पुल के गिरने का नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का भी मुकम्मल सबूत है।

रिश्तेदार के घर जा रहे थे जगदीश और महेश जगदीश केवट के बेटे कार्तिक ने बताया कि हादसे के समय बाइक चला रहे जगदीश (पिता) और उनके फूफा महेश केवट एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। कार्तिक के मुताबिक जैसे ही वे पुल पर पहुंचे, उनके आगे चल रहा ट्रक पुल पार करता ही पुल अचानक भरभराकर गिर गया। ट्रक बच गया, लेकिन पीछे से आ रही बाइक और स्कूटी नीचे जा गिरीं। नीचे पत्थरों और मलबे पर गिरते ही दोनों को गंभीर चोटें आईं। उनके सिर, रीढ़, गर्दन और पैरों में कई जगह गहरी चोटें दर्ज की गईं। कार्तिक ने बताया कि हादसे में नीचे गिरी स्कूटी पर सवार लोग भी घायल हुए।

सिर के पीछे लगभग चार इंच तक का गहरा घाव एम्स में डॉक्टर इस समय दोनों मरीजों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। 42 वर्षीय जगदीश केवट की स्थिति सबसे गंभीर है। उनके सिर के पीछे लगभग चार इंच तक का गहरा घाव है। रीढ़ की दो जगह हड्डी टूट चुकी है और गर्दन की हड्डी में भी चोट दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह उनकी सर्जरी की योजना बनाई जा रही है।

महेश केवट की हालत भी कम गंभीर नहीं है। उनके चेहरे पर कई गहरे घाव हैं और स्पाइन कॉर्ड में गंभीर चोटें पाई गई हैं। दोनों मरीजों को ट्रॉमा एंड इमरजेंसी के अलग-अलग ट्रायज जोन में शिफ्ट किया गया है। जगदीश को येलो ट्रायज आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि महेश को रेड ट्रायज में लगातार मॉनिटरिंग पर रखा गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है, लेकिन डॉक्टर इसे अत्यधिक जोखिम वाला केस मानते हुए पल-पल उनकी निगरानी कर रहे हैं।

बेटे की व्यथा- पिता बोलने की स्थिति में नहीं कार्तिक का कहना है कि उसके पिता जगदीश और महेश दोनों इतनी गंभीर चोट में हैं कि वे बोल भी नहीं पा रहे। उन्होंने बताया कि पिता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। परिवारजन की आंखों में डर साफ दिखता है। उनका कहना है कि अगर पुल पर काम चल रहा था तो उसे बंद क्यों नहीं किया गया। न कोई चेतावनी बोर्ड, न कोई डायवर्जन। पूरा परिवार प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का जिम्मेदार मान रहा है।

काम चालू था, ट्रैफिक क्यों नहीं रोका घटना के तुरंत बाद कार्तिक और अन्य परिजनों ने आरोप लगाए कि पुल पर निर्माण कार्य पहले से चल रहा था और नीचे मजदूर भी काम कर रहे थे। ऐसे में ट्रैफिक पूरी तरह रोक देना चाहिए था। लेकिन न तो किसी ने रास्ता रोका और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। महेश के परिजनों ने कहा अगर थोड़ी भी सावधानी रखी जाती तो आज हमारे लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से नहीं जूझ रहे होते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.