AK 47 के जवाब में ब्रह्मोस चलाया... पाकिस्तान की महाधुलाई पर बोला पाकिस्तानी, अपनी टीम को ही सुना डाला

Updated on 23-09-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 'गन सेलिब्रेशन' किया। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने इसे लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी है। भारतीय पारी के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बल्ले ब्रह्मोस चलाया। उन्होंने चुन-चुनकर पाकिस्तानियों को धोया।

दानिश कनेरिया ने अपने बयान में क्या कहा?

दानिश कनेरिया ने सोमवार को कहा, 'साहिबजादा फरहान ने एके-47 का इशारा किया, लेकिन तभी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ब्रह्मोस चलाया। ऐसा ही होता है। भारतीय सलामी बल्लेबाजों का पलटवार इतना विनाशकारी था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी हक्के-बक्के रह गए। एक तो 'धुलाई' और दूसरी 'महाधुलाई'।'
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। दानिश कनेरिया ने आगे कहा, 'जब आपके पास अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे सलामी बल्लेबाज हों, तो ऐसे विकेट पर उनके सामने 200 का स्कोर भी छोटा लग सकता है। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं।'

फखर जमान के आउट पर हो रहे विवाद पर भी बोले दानिश कनेरिया

कनेरिया का मानना है कि इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम बलि का बकरा खोजेगी। इस बार कनेरिया का इशारा फखर जमान की तरफ था, जिन्होंने 9 गेंदों में महज 15 रन बनाए। फखर जमान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उनके आउट होने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा, 'अब पाकिस्तान एक और बलि का बकरा खोजेगा। फखर जमान के आउट होने पर उन्हें एक और बलि का बकरा मिल गया है। अब पाकिस्तान रोएगा और कहेगा कि वह आउट नहीं थे, लेकिन संजू सैमसन ने स्पष्ट तौर पर कैच लिया था। उनके दस्ताने साफतौर पर गेंद के नीचे थे। फिर भी पाकिस्तान इस पर रोएगा और 'संदेह के लाभ' की बात करेगा।' एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के हाथों दूसरी बार शिकस्त झेलनी पड़ी है। इससे पहले 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.