IAS संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मणों का कफन बांधकर प्रदर्शन

Updated on 01-12-2025 01:27 PM

मध्यप्रदेश में IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए कथित बयान ने प्रदेशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। रविवार को राजधानी भोपाल में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कफन बांधकर प्रदर्शन किया और AJAKS कार्यालय (अजाक्स भवन) का घेराव करने निकले। परशुराम मंदिर से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने “संतोष वर्मा मुर्दाबाद”, “ब्राह्मण समाज जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए और अधिकारी के खिलाफ FIR तथा निलंबन की मांग की।

संतोष वर्मा को सरकार बर्खास्त करे बीजेपी नेता कैलाश मिश्रा ने कहा- हम परशुराम मंदिर से अजाक्स ऑफिस तक जाने वाले थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने हमें रोक लिया है। हम यहां ज्ञापन दे रहे हैं। फर्जी आईएएस संतोष वर्मा ने जिस तरह से ब्राह्मण वर्ग की बेटियों के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है हम उनकी निंदा करते हैं।

कैलाश मिश्रा ने कहा- हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे फर्जी आईएएस को सरकार बर्खास्त करे। इनका आचरण पहले भी अच्छा नहीं रहा है। इन्होंने महिलाओं पर पहले भी अपशब्दों का प्रयोग किया है। संतोष वर्मा ने पहले भी जेल की हवा खाई है। ऐसे व्यक्ति को पद पर रहने का अधिकार नहीं हैं जो जेल में रहकर आया हो। सर्वसमाज ब्राह्मण समाज एक सुर से मांग करते हैं कि उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कफन बांधकर निकले हैं लड़ाई जारी रखेंगे ब्राह्मण रेजिमेंट के अध्यक्ष पंडित रामनारायण अवस्थी ने कहा- ब्राह्मण रेजिमेंट के आवाहन पर कई संगठनों के लोग यहां उपस्थित हुए हैं। सभी संगठनों की एक ही मांग है। जब तक संतोष वर्मा पर एफआईआर, निष्कासन की कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक पूरी समाज संघर्ष करती रहेगी। आज हमने संकेत दिया है हम सिर पर कफन बांधकर निकल गए हैं। यहां लड़ाई जहां तक जाएगी हम लड़ने के लिए तैयार हैं।

3 दिन में कार्रवाई करे, वर्ना सीएम हाउस-विधानसभा घेरेंगे रामनारायण अवस्थी ने कहा- हमें मोहन सरकार पर पूरा विश्वास है लेकिन यदि समय-सीमा में काम होता है तो हम सरकार के साथ हैं। नहीं तो हम पूरे मप्र के ब्राह्मण संगठनों और हिन्दू संगठनों के साथ भोपाल में मार्च करेंगे, सीएम हाउस, विधानसभा घेराव करेंगे। जब तक हमें न्याय नहीं मिलता तब तक ब्राह्मण समाज डटा रहेगा। ब्राह्मण समाज अनुशासन हीनता नहीं करना चाहता। इसलिए शांत बैठा है। शासन प्रशासन तीन दिन में इस पर कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। सीएम हाउस और विधानसभा घेराव भी करेंगे।

एसीपी उमेश तिवारी ने बताया- ब्राह्मण समाज के एक मोर्चा द्वारा परशुराम मंदिर से मार्च करते हुए सैंट मैरी स्कूल के सामने ज्ञापन दिए गए हैं। उनके ज्ञापन उचित माध्यम से राज्य शासन को भेजे जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.