सरकारी बिल्डिंग में फ्लैट बुक कराया..अब भटक रहे:भोपाल में 12 नंबर प्रोजेक्ट अधूरा

Updated on 21-05-2024 07:41 AM

भोपाल में सरकारी बिल्डिंग में फ्लैट्स बुक कराने वालों का इंतजार 1, 2 नहीं बल्कि 5 साल लंबा हो गया है। हजारों लोग अपने घर के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिल रहा। 12 नंबर प्रोजेक्ट भी अधूरा है। इसके चलते लोग अब विरोध भी जता रहे हैं। उनका कहना है कि पजेशन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, क्योंकि वे हर महीने बैंक का लोन चुका रहे हैं। साथ में किराया भी देना पड़ रहा है।

अधूरे आवास को लेकर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। वे पिछले 3 दिन से 12 नंबर मल्टी में जाकर निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को भी वे मौके पर पहुंचे थे, और अधूरे काम पर नाराजगी जताई थी। वहीं, उन्होंने निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण से भी मुलाकात की है।

मीटिंग में लिया फैसला- निगम ऑफिस के बाहर देंगे धरना

प्रधानमंत्री आवास 12 नंबर बस स्टाप पर हितग्राहियों ने मीटिंग भी की है। इसमें निर्णय लिया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद एक बार फिर कमिश्नर से मिलेंगे और मल्टी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी कि ब्लॉक को कब-कब हितग्राहियों को हैंड ओवर करना है। यदि हितग्राही संतुष्ट नहीं होते हैं तो एक हफ्ते का नोटिस देने के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने सभी हितग्राही मिलकर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक दिन का सामूहिक धरना देंगे। मीटिंग में लोकेंद्र श्रीवास्तव, बीडी वंशकार, राजेश जोशी, कुशाल गुप्ता, चेतन वर्मा, रामविलास अलमारिया, विजयलक्ष्मी पाटोदिया, सुषमा गुप्ता, शबाना, बी भारतीया, मनोज गुप्ता, अक्षय गोयल, राहुल चौधरी, मुनीष कुमार आदि हितग्राही मौजूद थे।

2017 में हुई थी शुरुआत
12 नंबर बस स्टाप पर पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2017 में प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होना था। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत MIG 216, LIG 576 और EWS 1008 फ्लैट बनाए गए हैं। निगम वर्ष 2017 में ही बड़ा इवेंट कर इन फ्लैट्स की बुकिंग शुरू की थी।

बता दें कि नगर निगम के गंगानगर, 12 नंबर, भानपुर समेत कई जगहों पर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पीएम आवास योजना के तहत मकान बन रहे हैं, लेकिन काम में लेटलतीफी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। सालों पहले उन्होंने इस उम्मीद में फ्लैट्स या सिग्लेक्स मकान बुक कराए थे कि उन्हें जल्दी पजेशन मिल जाएगा, लेकिन कई जगहों पर प्रोजेक्ट को सालों बीत चुके हैं। बावजूद लोगों का अपने घर का सपना पूरा नहीं हो रहा है। इसके चलते अब उनका गुस्सा भी फूट रहा है।

दो साल में पूरा होना था
आवंटन आवासधारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, हमने 2021 में बुकिंग की थी। नगर निगम अधिकारियों ने हमें बताया था कि 6 महीने में आपको पजेशन दे दी जाएगी, लेकिन जब बुकिंग की थी, तब से आज तक मल्टियों का काम अधूरा है। पुरानी कंपनी को टर्मिनेट किया गया है। नई कंपनी आकर काम कर रही है, लेकिन जो कंपनी कम कर रही है, उसकी भी काम करने की गति बहुत स्लो है।

काम की गुणवत्ता भी खराब
आवंटनधारी कुशाल गुप्ता ने बताया, काम की क्वालिटी बहुत खराब है। जगह-जगह से दीवार में दरार आ रही हैं। सीवेज सिस्टम भी सही नहीं है। बिजली की तार भी क्वालिटी वाले नहीं है। इसकी शिकायत भी की गई है।

चॉइस फिलिंग नहीं हुई एक साल से

आवंटनधारी रामविलास उलमरिया ने बताया, अप्रैल 2023 में फ्लैट बुक किया था। पहले आओ पहले पाओ का प्रावधान के तहत पूरे 22 लाख रुपए नगर निगम को दिए गए लेकिन आज तक मकान की चॉइस फिलिंग नहीं हुई। कई बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं होता। कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी आज दिनांक तक चॉइस फिलिंग नहीं हुई।

विजयलक्ष्मी ने बताया, मैंने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत 12 नंबर स्टाप के पास घर बुक किया था। घर लेते समय हमें आश्वासन दिया गया था कि एक साल के अंदर पजेशन मिल जाएगा, पर अभी तक काम अधूरा है। काम की गति बहुत स्लो है। हमें लोन एवं किराया दोनों देने के कारण आर्थिक परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है।

तय समय में काम पूरा करेंगे

इस मामले में निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने बताया, पुराने कांट्रैक्टर को हटा दिया गया है। नए के जिम्मे काम सौंपा गया है। नई टाइम लिमिट के अनुसार ही काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद लोगों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.