आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मरे:7 गंभीर रूप से घायल, इंसानी गलती की वजह से आग लगी थी

Updated on 14-04-2025 02:14 PM

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से धमाका हो गया। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे आठ लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायर ऑफिसर डी निरंजन रेड्डी ने बताया- हमें दोपहर करीब 1 बजे विस्फोट की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियां और 50 फायर फाइटर्स तुरंत मौके पर भेजे गए। इंसानी गलती की वजह से फैक्ट्री में विस्फोट होने की आशंका है।

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और गृह मंत्री बात करके विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। ​​​

पूर्व CM ने कार्यकर्ताओं से मदद करने को कहा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने पार्टी नेताओं को प्रभावित परिवारों से मिलने और जरूरी सहायता मुहैया कराने को कहा है।

2 हफ्ते पहले गुजरात में हुआ था हादसा

गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में 1 अप्रैल की सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 मजदूर घायल हो गए थे।

विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले थे। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।

सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सभी दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए वहां गए थे।

दीपक ट्रेडर्स नाम की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाया जाता था। जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास पटाखे बनाने का नहीं बल्कि पटाखे बेचने का लाइसेंस था। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.