भाजपा सांसद के आपत्तिजनक शब्द को संसद रिकॉर्ड से हटाया

Updated on 26-07-2024 12:37 PM

संसद में बजट पर चर्चा के दौरान 25 जुलाई को भी हंगामा जारी रहा। लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की एक दिन पहले की टिप्पणी पर विवाद की स्थिति बनी रही। विपक्ष गंगोपाध्याय से माफी की मांग कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपनी ही पार्टी के सदस्य की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गंगोपाध्याय ने भाषा का गलत इस्तेमाल किया। कोई सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो यह दुख की बात है।

दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और पश्चिम बंगाल से सांसद गंगोपाध्याय संसद सत्र के दूसरे दिन आर्थिक विषयों पर बोल रहे थे। इसी दौरान विपक्षी सदस्यों ने टिप्पणी की। इस पर गंगोपाध्याय ने कहा कि विद्वान सदस्यों को इसकी (आर्थिक विषयों) जानकारी नहीं है, उन्हें और सीखना चाहिए।

इसी दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ‘गोडसे’ को लेकर टिप्पणी की। इस पर गंगोपाध्याय ने कहा कि मूर्खों की तरह बात मत करो। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। विपक्षी सदस्यों गंगोपाध्याय के कहे शब्द का विरोध किया।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि वे जो आदेश देंगे, उसे सभी को मानना चाहिए। सदस्य अपनी बात रखें, चर्चा में भाग लें, लेकिन ऐसी टिप्पणी न करें जो संसदीय परंपराओं के अनुकूल न हो। इसके बाद गंगोपाध्याय के विवादित शब्द को रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू में बहस
गुरुवार को लंच के बाद जब लोकसभा दोबारा शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बहस हो गई। चन्नी ने बिट्टू के दादा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का जिक्र किया।

चन्नी ने कहा कि बिट्टू आपके दादा शहीद हुए थे। लेकिन उस दिन उनकी मौत हुई, जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी। इस पर बिट्टू ने कहा कि मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने कांग्रेस नहीं, देश के लिए कुर्बानी दी थी।

बिट्टू ने आगे कहा कि चन्नी गरीबी की बात कर रहे हैं, लेकिन वे पंजाब के सबसे अमीर आदमी हैं। अगर वे पंजाब के सबसे अमीर और भ्रष्ट आदमी नहीं हैं तो मैं अपना नाम बदल लूंगा। इस बीच चन्नी ने गोरी चमड़ी को लेकर कुछ कहा तो बिट्टू ने सोनिया गांधी पर टिप्पणी की। इस पर हंगामा हुआ।

अमृतपाल के समर्थन में उतरे चन्नी, भाजपा ने घेरा
पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस सांसद ने कहा कि पंजाब में सिद्धू मूसेवाला जैसे युवाओं को मारा जा रहा है। किसानों को खालिस्तानी बताया जा रहा है। मणिपुर हिंसा, हाथरस रेप केस, पहलवानों से हिंसा सब इमरजेंसी ही है।

चन्नी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग 1975 के आपातकाल की बात करते हैं, पर एक निर्वाचित सांसद को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में रखा जाना ‘अघोषित आपातकाल’ है। इस पर भाजपा ने कहा कि चन्नी जेल में बंद चरमपंथी अमृतपाल का जिक्र कर रहे थे। इससे साबित होता है कि कांग्रेस खालिस्तानियों के साथ है।

विवाद बढ़ते देख कांग्रेस ने इस बयान से किनारा किया। गुरुवार रात पार्टी नेता जयराम रमेश ने एक्स में पोस्ट में कहा- चरणजीत सिंह चन्नी के व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। इससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.