भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को 1984 लिखा बैग दिया:इस पर खून के धब्बों की तस्वीर

Updated on 20-12-2024 01:33 PM

ओडिशा के भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को एक बैग दिया है। इस बैग पर 1984 और खून के छीटों की तस्वीर बनी है। इस बैग पर बने 1984 और खून के छीटों को सिख दंगों से जोड़ा गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लेकर रख लिया है।

दरअसल, 19 दिसंबर को सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। जिसमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए थे। प्रदर्शन कर रहे सांसद मुकेश राजपूत को राहुल गांधी का धक्का लगा और वे सारंगी पर गिर पड़े थे।

इसी के विरोध में शुक्रवार को BJP के सांसदों ने एक बार फिर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इसी दौरान अपराजिता वह बैग लेकर प्रियंका को देने पहुंची थीं।

प्रियंका की बैग पॉलिटिक्स

प्रियंका गांधी वायनाड से सांसद बनकर पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में वे अपने बैग्स को लेकर चर्चा में रहीं। अब तक प्रियंका मोदी-अडाणी भाई-भाई, फिलिस्तीन और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के समर्थन से जुड़े बैग लिए नजर आ चुकी हैं।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के बैग को लेकर एक कविता पोस्ट की थी और कहा था- आपके पैस बैग ही बैग हैं। आपको इतने बैग की जरूरत क्यों है इन बैग में क्या है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.