बिजनौर: फार्म हाउस में घुसा गुलदार, किसान ने दिखाई सूझबूझ, बाथरुम में किया बंद

Updated on 11-05-2025 11:30 AM
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। एक किसान मोहम्मद इकबाल ने अपने साहस और सूझबूझ से एक खतरनाक गुलदार को जिंदा पकड़ लिया। इस दौरान गुलदार ने उनके दो कुत्तों को मार डाला, लेकिन इकबाल और उनके साथ श्रमिकों ने मिलकर जंगली जानवर को बाथरूम में कैद कर दिया। वन विभाग की टीम ने बाद में गुलदार को सुरक्षित पिंजरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया।

दरअसल, शनिवार को इकबाल अपने खेत में मजदूरों के साथ बाजरा की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके पालतू कुत्ते बार-बार खेत के आसपास भौंकने लगे। कुत्तों के व्यवहार से इकबाल को शक हुआ कि खेत में कोई खतरनाक जानवर छिपा हो सकता है। उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर से खेत जोतना शुरू कर दिया। तभी छिपा हुआ गुलदार बाहर आया और उन पर हमला करने के लिए झपटा।


गुलदार पेड़ पर चढ़ा

इकबाल के पास एक दर्जन से ज्यादा कुत्ते थे, जिनके गले में नुकीले कीलों वाले पट्टे बंधे हुए थे। यह पट्टे वन विभाग के सुझाव पर लगाए गए थे, ताकि गुलदार कुत्तों को आसानी से न मार सके। गुलदार के हमला करते ही कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। मजबूरन गुलदार जान बचाने के लिए पास के एक पेड़ पर चढ़ गया।

लाठी-डंडों से गिराया

इकबाल और मजदूरों ने लाठी-डंडों की से गुलदार को पेड़ से नीचे गिरा दिया। फिर उन्होंने रस्सी से उसके चारों पैर बांध दिए और उसे डेरी के बाथरूम में बंद कर दिया। पूरी घटना में महज आधे घंटे का समय लगा। इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वन अधिकारी महेशचंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने गुलदार के पैर खोले और उसे पिंजरे में बंद करके जंगल की ओर ले गई। बताया गया कि गुलदार पहले भी इस इलाके में दिखाई दे चुका है और उसने इकबाल के दो कुत्तों को मारकर खा लिया था। इस इलाके में पिछले कुछ महीनों से गुलदार का आतंक बढ़ गया है। कई बार यह जानवर गांव के आसपास दिखाई देता है और पालतू जानवरों को मार देता है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और ऐसे हादसों से बचने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.