बिहार: मां ने 100 रुपए देने से किया इनकार, तो बेटे ने धारदार हथियार से ली जान

Updated on 23-02-2026 12:23 PM
गोपालगंज: मां ने 100 रुपए देने से इनकार किया तो बेटे ने धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। इस मंजर को देखकर ग्रामीण भी कांप गए। बिहार के गोपालगंज जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लालच और गुस्से ने बेटे को अपनी ही जननी का हत्यारा बना दिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की घटना है। महज 100 रुपए की मामूली रकम के लिए एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीण भी इस मंजर को देखकर हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न केवल स्थिति को संभाला, बल्कि आरोपी को भी दबोच लिया।


100 रुपए लिए मां का कातिल बना बेटा

बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे भरोसा रावत ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपना आपा खो दिया। उसने घर में रखे धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी भरोसा रावत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया।

FSL के साथ मानसिक स्थिति की भी पड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी नशे का आदी था या उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार इस घर में पैसों को लेकर पहले भी छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंत इतना भयावह होगा।

इलाके लोग भी वारदात से हैरान

इस घटना ने पूरे गोपालगंज को झकझोर कर रख दिया है। उसरी गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस कलयुगी बेटे की करतूत पर थू-थू कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.