जम्मू-कश्मीर में बिहार का जवान शहीद:नौशेरा में देर रात चल रहा था आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

Updated on 20-05-2025 12:08 PM

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भागलपुर के जवान संतोष यादव ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सोमवार की रात एक बजे संतोष आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस दौरान आर्मी जवान से भरी गाड़ी खाई में गिर गई।

गाड़ी में 6 जवान सवार थे, जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

संतोष भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले थे और आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात थे। जवान के पार्थिव शरीर घर लाने की तैयारी की जा रही है।

आर्मी यूनिट से मिली जानकारी

चचेरे भाई बृजेश ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में संतोष यादव तैनात थे। आर्मी यूनिट से सोमवार की देर रात फोन आया, लेकिन किसी ने फोन पिक नहीं किया।

मंगलवार की सुबह हादसे की सूचना मिली है। बताया गया कि संतोष की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

संतोष यादव के साले भी आर्मी में हैं, और नौशेरा सेक्टर के पास ही दूसरी यूनिट में ड्यूटी पर थे। उन्होंने ही घटना की जानकारी घरवालों को दी है।

साल 2001 में भर्ती हुए थे संतोष

परिजनों ने बताया कि संतोष भारतीय सेना में साल 2001 में भर्ती हुए थे। वे 3 साल से जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात थे। दो माह पहले वो छुट्टी में घर आए थे। उन्होंने VRS लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वे कहते थे कि अब बच्चों की पढ़ाई और माता-पिता की सेवा में समय देना है।

संतोष के तीन बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी दीक्षा कुमारी इसी साल 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की है। दूसरी बेटी दीप्ति कुमारी 9वीं क्लास और तीसरी बेटी इश्किा 7वीं में पढ़ती है। सबसे छोटा बेटा लक्ष्य कुमार (4) साल का है।

बड़ा भाई बिहार पुलिस में सिपाही

शहीद जवान के पैतृक गांव भिट्ठा में शोक है। तीन भाई-बहनों में मंझले थे। एक भाई बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं । बहन की शादी हो चुकी है।

ग्रामीण कैलाश यादव ने बताया कि 'आज सुबह हमलोगों को जानकारी मिली है। परिजन भागलपुर में रहते हैं। वहां से गांव आ रहे हैं। गांव में गम का माहौल है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.