बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया HMPV है क्या, कोरोना से क्या है समानता? जानें कैसे फैलता है यह वायरस
Updated on
08-01-2025 01:35 PM
सीतामढ़ी: कोरोना वायरस के बाद देश एचएमपीवी वायरस को लेकर चिंतित है। कोरोना वायरस से देश को बड़ी जानमाल और आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। यह वायरस चीन से फैला था। नया वायरस भी चीन से फैला है। हालांकि पूरे देश में अबतक नए वायरस के 9 मामले ही सामने आए हैं। इससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने जारी पत्र में कहा है कि एचएमपीवी वायरस एक सामान्य ऊपरी श्वसन संक्रमण है, जिसका लक्षण कोविड-19 के समान है।
सबसे पहले नीदरलैंड में मिला
चीन में इसे मौसमी बीमारी माना जा रहा है। राज्य सरकार ने जारी गाइडलाइन में कहा है कि एचएमपीवी एक ऊपरी श्वसन संक्रमण है, जो सबसे पहले निदरलैंड में 2001 में पाया गया था। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने अथवा छींकने से फैलता है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति को छूने और संक्रमित वस्तुओं के मुंह, आंख अथवा नाक के संपर्क होने से फैल सकता है।
क्या है बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि एचएमपीवी वायरस से बचाव कोविड- 19 के समान ही है। जैसे हाथों को साबुन एवं पानी से लगातार धोना, गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह को नहीं छूना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, खांसते और छींकते वक्त मुंह को रूमाल से ढकना, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए वस्तुओं को लगातार साफ करना और संक्रमण की अवधि में खुद को घर में ही आइसोलेट करना आदि शामिल है।
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि यह कोरोना की तरह एक बीमारी है। वर्तमान में सतर्क रहने की जरूरत हैं, घबराने की नहीं। जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। सदर अस्पताल में इस तरह के मरीज के लिए 10 बेड वाले डेंगू वार्ड में भर्ती करने की तैयारी कर ली गई है। इसी तरह पीएचसी में दो-दो सुरक्षित बेड रखा गया है।
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…