'बिग बॉस' की सना सुल्तान सामने पीएम मोदी जैसा शख्स देखकर रह गईं हैरान, लोगों ने कहा- ये तो मीशो वाले लग रहे हैं

Updated on 19-09-2024 11:22 AM
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में नजर आईं सना सुल्तान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके साथ मुनीषा खटवानी भी नजर आ रही है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर चर्चा इन दोनों की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से हो रही है। दरअसल, वीडियो में मुनीषा जिनसे हाथ मिलाती दिख रही हैं, लोगों की नजरें वहां जाकर थम गई हैं।

बीती रात मुंबई के एक फेमस रेस्ट्रॉन्ट 'ओह सो सिली' से निकल रहीं मुनीषा और सना सुल्तान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडिये में मुनीषा सीढ़ियों से उतरती हुईं काफी हैरान दिख रही हैं। उनके सामने हूबहू पीएम मोदी जैसा एक शख्स नजर आ रहा है और मुनीषा उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते भी करती दिख रही हैं। हालांकि, उनके साथ वहां मौजूद सना सुल्तान दूर खड़ी होकर ही उन्हें देख रही हैं। दरअसल ये शख्स नरेन्द्र मोदी का हमशक्ल है जिन्हें देखकर वहां हर कोई हैरान रह गया और अब सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं।

लोगों ने कहा- ये ऑरिजिनल जैसे क्यों लग रहे हैं


अब इस वीडियो को देखकर लोग अवाक हैं। कुछ लोगों ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ये असली नरेन्द्र मोदी नहीं। एक यूजर ने कहा- ये ऑरिजिनल जैसे क्यों लग रहे हैं? एक ने कहा- वो इतने वेल्ले हो ही नहीं सकते। वहीं कुछ ने फ़न वाले मोड में लिखा है- मीशो वर्जन। कुछ ने लिखा- ये मीशो वाले मोदी जी हैं।

एक ने कहा- सना इग्नोर न करतीं तो समझ ही नहीं आता


कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने कहा है कि उन्हें एक पल के लिए लगा कि ये असली पीएम मोदी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर दूसरी लड़की (सना) उन्हें इग्नोर न करती तो ये समझ नहीं आता कि ये मोदी जी का कोई ड्यूप्लिकेट है। एक और यूजर ने लिखा- ये वो मोदी हैं जो खुद सबके साथ फोटो निकलवाना चाहते हैं।

सना ने अरमान मलिक पर बॉडी शेमिंग का लगाया था आरोप


याद दिला दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर से बाहर आने के बाद सना सुल्तान ने यूट्यूबर और शो के कंटेस्टेंट अरमान मलिक पर बॉडी शेमिंग करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शो से निकलने के बाद अरमान मलिक को अपने किए का हर्जाना भरना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.