नाम बड़े दर्शन छोटे, खुल गई सऊदी अरब की पोल, लाइव शो में हुआ बड़ा कांड
Updated on
28-06-2025 02:21 PM
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन के दर्शकों को 27 जून, 2025 को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। सऊदी अरब में लाइव प्रसारण के दौरान शो अचानक बंद हो गया। कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच चल रहे एक सेगमेंट के दौरान लगभग 30 मिनट तक प्रसारण बाधित रहा। रियाद में बिजली गुल होने के कारण WWE के कंट्रोल रूम और गोरिल्ला पोजीशन पर असर पड़ा।अचानक से रुक गया लाइव प्रसारण
बिजली जाने का कारण कंपनी का प्रोडक्शन काफी समय तक ठप रहा। कई लोगों को लगा कि यह नेटफ्लिक्स की समस्या है, लेकिन असल में यह वेन्यू की वजह से हुई थी। स्मैकडाउन बाद में फिर से शुरू हुआ, लेकिन कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के सेगमेंट को दोबारा नहीं दिखाया गया। माना जा रहा है कि WWE ने इस सेगमेंट को बाद में शूट किया होगा। लेकिन इसकी पुष्टि USA पर शो के प्रसारण के बाद ही हो पाएगी।