'बड़-बड़े एक्टर्स बंदर बन गए हैं', मुकेश खन्ना ने पान मसाला के ऐड के लिए फिल्म स्टार्स पर कसा तंज, निकाली भड़ास

Updated on 21-09-2024 12:19 PM
'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना अक्सर अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह हर किसी पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं। हर किसी की आलोचना करते नजर आते हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें वह पान मसाला से लेकर पैसा कमाने वाले रमी जैसे तमाम विज्ञापनों के बारे में बात की है और दिग्गज एक्टर्स को लपेटा है। इसमें अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार, महेश मांजरेकर समेत अन्य सितारों पर तंज कसा है।

इंस्टाग्राम पर मुकेश खन्ना ने लिखा, है, 'क्या विज्ञापन की दुनिया चकाचौंध की दुनिया, पैसों की दुनिया बन कर रह गई है? पैसा फैंक तमाशा देख! यही इसका आधार बन गया है?? पैसा दो और कुछ भी बुलवा लो। क्या मॉडल्स, एक्टर्स का मकसद सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है??'

मुकेश खन्ना ने विज्ञापनों के प्रचार पर एक्टर्स को लताड़ा


आगे लिखा, 'उनका जमीर,उनका दायित्व समाज के प्रति, युवाओं के प्रति नगण्य हो गया है। किसी भी चीज, किसी भी प्रोडक्ट के बारे में अच्छा बोलना चाहे वो कितनी भी बुरी क्यों ना हो, उनका धर्म बन गया है?? क्योंकि उन्हें इस काम के लिए पैसा मिल रहा है!! पैसा पैसा पैसा!!! कितना कमाओगे पैसा!! इसके बावजूद कि ये आपके पास जरूरत से ज्यादा भी है।'

मुकेश खन्ना ने बड़े एक्टर्स को मदारी का बंदर बताया


मुकेश खन्ना ने आगे रहा,'जी हां मैं बड़े बड़े स्टार्स की बात कर रहा हूं। ऐड बनाने वाले मदारी बन गये हैं और कलाकार उनकी डुग डुगी पर बंदर नाच दिखा रहे हैं। फिर चाहे ये केसरिया आदाब क्यों ना हो, जंगली रमी क्यों ना हो, गुटका शराब क्यों ना हो। बिना प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचे कुछ भी बोले चले जा रहे हैं ये लोग! क्यों? क्योंकि इसके लिए उन्हें बड़ी बड़ी रकमें दी जा रही हैं उनकी फीस के नाम पर।'

मुकेश खन्ना ने पूछा कब रुकेगी गंदगी?


मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'समाज, युवा वर्ग, सेहत, लोगों के दिमाग़ पर उसका कितना बुरा असर पड़ रहा है ये कोई नहीं सोचता। ना सरकार,ना पुलिस, ना सोशल मीडिया चलाने वाले अनेकों प्लेटफार्म। कब रुकेगी ये गंदगी?? उससे बड़ी बात कौन रोकेगा ये गंदगी????' इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सब शक्तिमान ही बंद करवा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.