भोपाल में गोमांस मुद्दे पर घिरी 'शहर सरकार':नरोत्तम समर्थक MIC मेंबर बोले- मैं खुद चला दूंगा बुलडोजर

Updated on 17-01-2026 01:41 PM
भोपाल, भोपाल के जिंसी स्थित आधुनिक स्लॉटर हाउस से निकले मीट में गोमांस के मुद्दे पर 'शहर सरकार' अपनों से ही घिर गई हैं। स्लॉटर हाउस शुरू करने और जिम्मेदारों की भूमिका पर सांसद आलोक शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। वहीं, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खास समर्थक और 'शहर सरकार' में ही मंत्री (एमआईसी मेंबर) जगदीश यादव ने जिम्मेदारों को निशाने पर लिया है।

 स्लॉटर हाउस बंद करना विषय नहीं है। बड़ा मसला तो यह है कि स्लॉटर हाउस में गोमांस कटा कैसे? इसे निगम कैसे चला रहा था? अफसर उदित गर्ग क्या देख रहे थे? क्या एई गर्ग मीट को एक्सपोर्ट करने की परमिशन दे सकते हैं? 24 अक्टूबर-25 को जब मेयर इन कौंसिल की बैठक हुई थी, तब सिर्फ निर्माण कार्य में समय वृद्धि दिए जाने का ही विषय था, लेकिन एई गर्ग ने इसे संकल्प बताते हुए नोटशीट दी। जिसमें असलम चमड़ा को स्लॉटर हाउस का संचालन 20 साल के लिए सौंप दिया गया। यह पूरा खेल इस तरह से खेला गया कि किसी को भनक भी नहीं लगे।

दूसरी ओर, तब कुकर्मी समेत अन्य मामलों में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल जाता है तो स्लॉटर हाउस मामले में बुलडोजर शांत क्यों है? पुलिस एफआईआर में साफ लिखा है कि मीट में गोमांस था। इस मामले में असलम चमड़ा की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन उसके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई नहीं की गई। न ही दोषी अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई।

मैंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि वे असलम चमड़ा के घर पर बुलडोजर चलाने के आदेश दें, या फिर मुझे आदेशित करें। हम सब बुलडोजर चला देंगे।

कमिश्नर की भूमिका भी सवालों के घेरे में निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर एमआईसी मेंबर यादव ने कहा, स्लॉटर हाउस का संचालन गलत तरीके से शुरू किया गया। इसमें भी भैंस की स्लॉटिंग करने की ही अनुमति दी गई थी, लेकिन यहां तो गायें कट रही थीं। क्या निगम ने गायें कटने का एग्रीमेंट किया था? साफ है कि असलम चमड़ा ने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है। फिर भी कमिश्नर केस दर्ज क्यों नहीं करा रही?

सांसद बोले- सरकार और प्रशासन हर बिंदू पर जांच कर रहा इस मामले में सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि संगठन स्तर पर चर्चा हुई है। सारी चीजों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। सांसद शर्मा ने कहा कि जिन्होंने ये सब किया, उनकी भूमिका की जांच हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भी आग्रह किया है। सरकार और प्रशासन एक-एक बिंदू के ऊपर जांच कर रहा है।

स्लॉटर हाउस शुरू नहीं करने पर हटाने तक का नोटिस दे दिया था सांसद शर्मा ने कहा कि जब मैं भोपाल का महापौर था, तब भी कई बार प्रस्ताव आए, लेकिन मैंने स्लॉटर हाउस चलाने की अनुमति नहीं दी। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल) ने मुझ पर नाराजगी जताई। लताड़ भी लगाई। दूसरी ओर, नगरीय प्रशासन विभाग के तत्कालीन एक सीनियर अधिकारी ने मुझे महापौर पद से हटाने तक का नोटिस दे दिया, लेकिन मैं डरा नहीं। स्लॉटर हाउस को खोलने की अनुमति नहीं दी।

हाल ही में आए मामले से मैं दुखी और व्यथित हूं। गुस्सा भी है। मैं फाइल का अध्ययन कर रहा हूं। क्या गायें यही काटी गई? सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रहे हैं। जो दोषी पाया जाएगा, कानून-प्रशासन अपना काम करेगा। जिनके नाम आएंगे, उसे भोपाल का बेटा भी नहीं छोड़ेगा। दूसरी ओर, कांग्रेस ने मेयर मालती राय के विरुद्ध एफआईआर की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.