सड़क हादसे में भोपाल के CAT स्टूडेंट की मौत:देर रात दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था, भदभदा पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

Updated on 01-12-2025 01:13 PM

भोपाल के कमला नगर इलाके में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना करीब 3 बजे की है। युवक अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। रविवार दोपहर उसने CAT परीक्षा दी थी और देर रात तक इसी को लेकर दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक योगेश पाल उर्फ राजा बागसेवनिया का रहने वाला था। उसने पिछले वर्ष बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। योगेश CAT क्लियर कर किसी अच्छे कॉलेज से एमबीए करना चाहता था। बीते साल वह परीक्षा पास नहीं कर सका था, इसलिए इस बार दोबारा प्रयास किया था।

रविवार रात उसके रातीबड़ इलाके में रहने वाले दोस्त ने उससे मुलाकात की। दोनों देर रात तक चर्चा करते रहे। इसके बाद योगेश बाइक से दोस्त को छोड़ने रातीबड़ गया। लौटते समय भदभदा पुल के पास अज्ञात भारी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में वाहन का पहिया योगेश के सिर से गुजर गया, जिससे उसके चेहरे और सिर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों आंखें भी पूरी तरह डैमेज हो गईं। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिजियोथैरेपिस्ट हैं पिता

योगेश के पिता सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में पदस्थ फिजियोथैरेपिस्ट हैं। उसका एक बड़ा भाई है, जो प्राइवेट नौकरी करता है। योगेश परिवार में सबसे छोटा बेटा था। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.