'नो मेपिंग' में भोपाल के 2.23 लाख वोटर्स:अब री-चेकिंग का काम शुरू; अगले 4 दिन चलेगा, बीएलओ की तैनाती

Updated on 10-12-2025 12:13 PM

भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के डिजिटाइजेशन का काम भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन 2 लाख 23 हजार वोटर्स अब भी ऐसे हैं, जिनका साल 2003 की वोटर्स लिस्ट के अनुसार डेटा नहीं मिला है। कुल 10.5 प्रतिशत वोटर्स को 'नो मेपिंग' के दायरे में रखा गया है।

ऐसे में अब जिला प्रशासन ने री-चेकिंग के प्रक्रिया शुरू की है। जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कहा है कि 48 घंटे के अंदर नो मेपिंग में डाले गए नामों को ठीक किया जाए। इसलिए 15 हजार से ज्यादा नाम री-चेकिंग में डाले गए हैं। मंगलवार को पूरे दिन काम चला। बुधवार को भी बीएलओ काम में जुटे हुए हैं। ताकि, नो मेपिंग का आंकड़ा जल्दी पूरा कर लिया जाए।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसआईआर के डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं।

अधिक 'नो मेपिंग' वाली विधानसभाओं में काम जानकारी के अनुसार, जिन विधानसभा में नो मेपिंग अधिक हुई है, वहां टीमें भेजी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर वोटर्स के रिकॉर्ड के बारे में पता लगा रहे हैं। इस वजह से नो मेपिंग का आंकड़ा करीब 2 लाख 10 हजार पर आ गया है।

50 दिन तक चलेगी सुनवाई उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि नो मेपिंग के मतदाताओं की 50 दिन तक सुनवाई की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में अतिरिक्त अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। जिले में 100 सहायक रजिस्ट्रकरण अधिकारी रहेंगे। ताकि, वे हर मतदाता की सुनवाई कर सकें।

16 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी। बीएलओ फार्म लेंगे। नए मतदाता भी अपने नाम जुड़वा सकेंगे। जिनका डेटा नहीं मिलेगा, उनके विरुद्ध प्रक्रिया अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.