भोपाल पुलिस के पास 23 साल पुराने वायरलेस सेट:VVIP मूवमेंट के दौरान हेलो-हेलो करते रह जाते हैं सिग्मा-ब्रेवो-चार्ली

Updated on 22-07-2024 01:32 PM

23 साल पुराने वायरलेस सेट पर पुलिस का गोपनीय संवाद चरमरा गया है। हालात ये हैं कि अफसरों के दिशा-निर्देश मातहतों तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहे हैं। रेतघाट चौराहे के पास शैडो एरिया बनने के कारण वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भोपाल पुलिस को रिपीटर लगाकर काम चलाना पड़ रहा है। कई बार सिग्मा (टीआई), ब्रेवो (एसआई), चार्ली (सिपाही) आपस में हेलो...हेलो ही करते रह जाते हैं।

ऐसे ही यदि कोई बड़ा लॉ एंड ऑर्डर हो तो भी इन सेट्स का सिग्नल जाम हो जा रहा है। बार-बार खराब हो रहे पुराने सेट्स को सुधरवाने की कवायद के बीच एक बार फिर नए डिजिटल ट्रंकिंग सिस्टम का टेंडर एक ही कंपनी के आने से अटक गया है। मप्र पुलिस की रेडियो शाखा करीब 30 करोड़ रुपए के नए ट्रंकिंग सिस्टम के लिए 6 बार टेंडर कर चुकी है। हर बार एक या दो कंपनियां ही इसमें शामिल हो पाई हैं। भोपाल जिले में वर्ष 2001 में एनालॉग रेडियो ट्रंकिंग सिस्टम लगाया गया था। इसके तहत भोपाल पुलिस को 1500 छोटे-बड़े वायरलेस सेट बांटे गए थे।

इनमें भोपाल ट्रैफिक पुलिस को करीब 175 सेट दिए गए हैं। वायरलेस सेट रखने की पात्रता रेंज आईजी से लेकर एएसआई स्तर तक के पुलिस अफसरों को है। इसके अलावा सभी डायल 100, चार्ली, बीट प्रभारी और ट्रैफिक स्टाफ को भी ये सेट आधिकारिक कम्यूनिकेशन के लिए दिए जाते हैं। पुलिस का ज्यादातर वार्तालाप वायरलेस सेट पर ही करने का प्रावधान रखा गया है। प्रदेशभर के वायरलेस सेट के लिए रेडियो टॉवर भदभदा रेडियो मुख्यालय पर लगाया गया है।

नए डिजिटल वायरलेस सेट में ये होगी खासियत

  • डिजिटल वायरलेस सेट में पुलिसकर्मी अपनी झूठी लोकेशन नहीं बता सकेंगे। क्योंकि इनमें मोबाइल फोन की तरह लाइव लोकेशन भी ली जा सकेगी।
  • यदि कोई सेट खो गया है तो उसे कंट्रोल रूम में बैठकर ही रिमोटली डिएक्टिवेट किया जा सकेगा। इससे कोई बाहरी व्यक्ति पुलिस की बात नहीं सुन सकेगा।
  • नए सेट की आवाज मोबाइल फोन की तरह साफ होगी, जो बेहतर कम्यूनिकेशन में मदद करेगी।
  • सेट के अनुसार इन्क्रिप्टेड कोडिंग दी जाएगी, इसलिए कोई बाहरी व्यक्ति इसकी फ्रिक्वेंसी को मैच कर पुलिस का वार्तालाप नहीं सुन सकेगा।

अब तो कंपनी ने भी खड़े किए हाथ

भोपाल पुलिस को मिले एनालॉग वायरलेस सेट मोटोरोला कंपनी के हैं। अब तक पुलिस कोई बड़ी तकनीकी खामी आने पर कंपनी के एक्सपर्ट टेक्नीशियन की मदद ले लेती थी। अब एंड ऑफ लाइफ का हवाला देकर कंपनी ने भी इन्हें सुधारने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। इसलिए पुलिस वायरलेस शाखा के टेक्नीशियन ही बाहर से पार्ट्स खरीदकर इन्हें सुधारकर काम चलाते हैं।

जुगाड़ से चल रहे वायरलेस सेट

जूदा वायरलेस सेट की औसत उम्र 10 साल है। भोपाल में 23 साल बीतने के बाद भी पुराने को ही इस्तेमाल किया जा रहा है। कई सेट तो ऐसे हैं, जिन्हें जुगाड़ से चलाया जा रहा है। यानी सेट में लगी बैटरी के कनेक्टर प्वाइंट पर रांगा सोल्ड करके भी इन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है। पुराने सेट होने के कारण इनकी बैटरी भी खराब हो चुकी हैं, जो कई बार आधे घंटे में ही लो हो जाती हैं। इनके कारण कई शैडो एरिया डेवलप हो गए हैं, जहां सेट को फ्रीक्वेंसी मिलती ही नहीं है।

लाउड हैं, लेकिन क्लियर नहीं

पुलिस के वायरलेस सेट 5-5 कोडिंग पर चलते हैं। यानी यदि किसी अधिकारी ने वायरलेस सेट के बारे में सवाल किया तो मातहत जवाब देंगे सर 5-5. इसका अर्थ ये हुआ कि सेट की आवाज लाउड है, जिसे मातहत की ओर से 5 अंक दिए जा रहे हैं। ऐसे ही सेट की आवाज क्लियर है, जिसे मातहत की ओर से 5 अंक दिए जा रहे हैं। मौजूदा परिस्थिति में ये सेट बेहतर काम करते हैं, लेकिन बड़े लॉ एंड ऑर्डर या वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जवाब दे जाते हैं।

यहां आती है परेशानी

गुफा मंदिर, लालघाटी चौराहा, रेतघाट चौराहा, नई जेल रोड, केरवा रोड और कलियासोत के जंगल में पुराने सेट अक्सर धोखा दे जाते हैं। यहां पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क की परेशानी आती है।

जल्द करेंगे खरीदी
नए डिजीटल ट्रंकिंग सिस्टम के लिए टेंडर प्रोसेस जारी है। एक या दो कंपनियों के ही पार्टिसिपेट करने के कारण फिलहाल नए सिस्टम की खरीदी नहीं की जा पाई है। जल्द ही ये प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 -आदर्श कटियार, एडीजी दूरसंचार शाखा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.