भोपाल मेट्रो का मैन्युवल टिकट सिस्टम फेल...हंगामा:काउंटर से 80 टिकट देने से मना किया

Updated on 26-12-2025 12:34 PM

भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन शुरू हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन टिकट सिस्टम में कोई सुधार नहीं हुआ है। यात्रियों को मैन्युवल टिकट मिल रहे हैं। इसी सिस्टम की वजह से गुरुवार को एम्स मेट्रो स्टेशन पर हंगामे जैसी स्थिति भी बन गई।

दरअसल, काउंटर से एक साथ 80 टिकट देने से मना करने पर लोग नाराज हो गए। उनका कहना था कि क्या इतने टिकट देने में मेट्रो को 6 घंटे चाहिए? इसे लेकर उन्होंने मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों से भी शिकायत की है। जैन समाज का ग्रुप यात्रा करने पहुंचा था।

दोपहर 1.30 बजे जैन समाज के करीब 80 लोग एम्स स्टेशन पर पहुंचे। ताकि, मेट्रो का सफर कर सके। जैसे ही वे टिकट काउंटर पर पहुंचे, उन्हें एक साथ 80 टिकट देने से मना कर दिया। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि 30 मिनट में वे 80 टिकट नहीं दे सकते।

साकेत नगर निवासी संजय जैन, आलोक शर्मा समेत कई लोगों ने आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि टिकट काउंटर ही आधे घंटे पहले खुलता है। ऐसे में क्या हम शाम 4 बजे मेट्रो का​​​​​​ सफर करने के लिए सुबह 10 बजे आए?

शिकायतकर्ता जैन ने बताया कि बड़ी उम्मीद से पूरा ग्रुप सफर करने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंचा था, लेकिन सिस्टम की खामी की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पाई। जिससे सफर कैंसिल कर दिया। एकसाथ इतने लोग मेट्रो में सफर करके लोगों को पर्यावरण का संदेश भी देना चाहते थे। इसकी शिकायत की है।

यात्रियों में बच्चे और बुजुर्ग भी थे जैन समाज के 80 लोगों के ग्रुप में कई बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। सभी पहली बार मेट्रो में सफर करने पहुंचे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वे सफर नहीं कर सके।

मेट्रो ने रखा अपना पक्ष, कहा-10 से 15 मिनट पहले पहुंचे यात्री एम्स स्टेशन पर बनी हंगामे की स्थिति के बाद मेट्रो कॉरपोरेशन ने भी अपना पक्ष रखा है। मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि टिकटिंग मैन्युअल रूप से की जा रही है और कोई ग्रुप टिकट जारी नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर मेट्रो प्रशासन ने अनुरोध किया है कि टिकट काउंटर पर किसी भी भीड़ या असुविधा से बचने के लिए यात्री अपनी यात्रा से 10-15 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचें।

यदि आप एक ही ग्रुप में 15-20 से ज्यादा यात्री एक ही ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो ट्रेन निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले काउंटर पर पहुंचकर अपना टिकट सुनिश्चित कर लें। हालांकि, जैन समाज के ग्रुप का कहना है कि वह आधा घंटा पहले ही स्टेशन पहुंच गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.